10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों के चलते वजूद खो रही है? : सौरभ बहुगुणा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों के चलते वजूद खो रही है? : सौरभ बहुगुणा

सारांश

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने काशीपुर में कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व अपनी ही नीतियों के कारण संकट में है। जानिए इस मुद्दे पर उनके विचार और सरकार की योजनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

कांग्रेस अपने ही नीतियों के कारण संकट में है।
राहुल गांधी के विदेशों में जाने से देश की छवि प्रभावित हो रही है।
किसानों के मॉडर्नाइजेशन के लिए विशेष फंड की व्यवस्था की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
खच्चरों का उपयोग स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दे रहा है।

ऊधम सिंह नगर, 21 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शनिवार को काशीपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने पशुपालन विभाग को आधुनिक बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश में 'सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत काशीपुर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मीडिया से बात करते हुए सौरभ बहुगुणा ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपने ही नीतियों के चलते अपना अस्तित्व खो रही है।

सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को तोड़ने और जातियों में विभाजित करने का कार्य कर रहे हैं तथा विदेशों में जाकर देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यह स्पष्ट किया है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेता हैं, न कि स्वयं पाकिस्तान। यह दुखद है कि देश के नेता देश के लिए आगे नहीं बढ़ रहे हैं। कांग्रेस लगातार लोगों को भड़काने का काम कर रही है, जिससे देश के हालात श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल जैसे हो सकते हैं।

सौरभ बहुगुणा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के माध्यम से हर व्यक्ति के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। पीएम मोदी की जीवनी के माध्यम से उनके संघर्ष को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य के किसानों के हित में सरकार निरंतर योजनाएं चला रही है। प्रदेश में किसानों के मॉडर्नाइजेशन के लिए अलग से फंड खोला गया है, जिसमें लगभग 65 करोड़ रुपए चीनी मिल के मॉडर्नाइजेशन के लिए आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने तीर्थ स्थलों पर खच्चरों के उपयोग के बारे में कहा कि इससे लोगों को रोजगार मिल रहा है और ये खच्चर उत्तराखंड के ही हैं। केदारनाथ की यात्रा का मार्ग बहुत कठिन है, इसलिए यात्री सुविधा के लिए खच्चरों का उपयोग किया जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए?
सौरभ बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस अपने ही नीतियों के चलते अस्तित्व खो रही है और देश को जातियों में बांटने का काम कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर क्या आयोजन किया जा रहा है?
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के मौके पर 'सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है।
किसान मॉडर्नाइजेशन पर सरकार की क्या योजनाएं हैं?
सरकार ने किसानों के मॉडर्नाइजेशन के लिए अलग से फंड खोला है, जिसमें 65 करोड़ रुपए चीनी मिल के लिए आवंटित किए गए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले