दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन किया, संतों की तीखी प्रतिक्रिया

Click to start listening
दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन किया, संतों की तीखी प्रतिक्रिया

सारांश

रामनवमी के अवसर पर दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए। संतों ने उनकी इस यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके पूर्व बयानों को याद किया। क्या उनका यह कदम राजनीतिक स्वार्थ का हिस्सा है?

Key Takeaways

  • दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के दर्शन किए।
  • संतों में आक्रोश है।
  • महंत सीताराम दास ने राजनीति में जुमलेबाजी का आरोप लगाया।
  • आर्य संत वरुण दास ने दिग्विजय की बुद्धि पर सवाल उठाए।

अयोध्या, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। रामनवमी के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को अयोध्या में स्थित राम मंदिर के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने स्वयं को सौभाग्यशाली बताया, लेकिन संत समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। उन्हें पुराने दिन याद आ गए, जब दिग्विजय ने श्री राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाए थे।

महंत सीताराम दास ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा, "ये लोग राजनीति में जुमलेबाजी करते हैं। पहले ये राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, रामसेतु को काल्पनिक बताते थे और मंदिर की जगह शौचालय बनाने की बात करते थे, लेकिन आज वही लोग राम भगवान के दर पर माथा टेकने आए हैं। मेरा तो यही कहना है कि भगवान राम इनको सद्बुद्धि दें और इनका मार्गदर्शन करें। हमारा यही कहना है कि ऐसे लोग दर्शन अवश्य करें, लेकिन जातिगत भेदभाव न फैलाएं।"

महंत सीताराम दास ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता अपने स्वार्थ के लिए माथे पर टीका भी लगा सकते हैं और टोपी भी पहन सकते हैं। इनकी हमेशा कोशिश रही है कि सनातन को धूमिल किया जाए, लेकिन हमारे प्रभु श्री राम ने इन्हें अपने चरणों में झुकने के लिए मजबूर कर दिया है।"

आर्य संत वरुण दास जी महाराज ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए राष्ट्र प्रेस से कहा, "बहुत अच्छा, स्वागत है। ये वही लोग हैं जो कभी राम को काल्पनिक मानते थे, जो हमेशा राम मंदिर का विरोध करते रहे और राम मंदिर के विरोध में, बाबरी मस्जिद के समर्थन में वकीलों को नियुक्त कर रहे थे, लेकिन आज यह साबित हो गया है कि भगवान राम जन-जन में व्याप्त हैं। इन्हें पता चल गया है कि बिना राम के कुछ भी नहीं है। अब प्रभु श्रीराम के दर्शन के बाद उनकी बुद्धि को थोड़ा बल मिले।"

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अयोध्या और राम मंदिर यात्रा पर महामंडलेश्वर विष्णु दास कहते हैं, "कांग्रेस के लोग राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। अब दिग्विजय सिंह को बुद्धि कैसे आ गई? दिग्विजय स्वयं भी राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और आज मंदिर में दर्शन करके दिखावा कर रहे हैं। अब उम्मीद है कि श्री राम के दर्शन के बाद दिग्विजय सिंह की समझ से पर्दा हटेगा। मेरा यही कहना है कि दर्शन के बाद भगवान राम के अस्तित्व और सनातन धर्म पर सवाल मत उठाना।"

Point of View

NationPress
27/03/2026

Frequently Asked Questions

दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में क्या किया?
दिग्विजय सिंह ने रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए।
संतों ने दिग्विजय सिंह की यात्रा पर क्या प्रतिक्रिया दी?
संतों ने दिग्विजय सिंह की यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी और उनके पूर्व बयानों को याद किया।
महंत सीताराम दास ने दिग्विजय पर क्या आरोप लगाए?
महंत सीताराम दास ने दिग्विजय पर राजनीति में जुमलेबाजी का आरोप लगाया।
Nation Press