2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गणतंत्र दिवस पर किसान एकता का प्रदर्शन हुआ? ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा ने अधिकारों का संदेश दिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गणतंत्र दिवस पर किसान एकता का प्रदर्शन हुआ? ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा ने अधिकारों का संदेश दिया

सारांश

गणतंत्र दिवस पर किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के माध्यम से अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन किया। इस यात्रा का उद्देश्य किसानों के अधिकारों का संदेश देना था, जो सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकता है।

मुख्य बातें

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा आयोजित की गई।
इस यात्रा का नेतृत्व पवन खटाना ने किया।
किसानों ने एकता का प्रदर्शन किया।
यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
किसानों के अधिकारों का संदेश दिया गया।

नोएडा, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा नोएडा में एक शानदार ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने किया।

यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति, एकता और किसानों के अधिकारों के संदेश के साथ नोएडा सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर पंचमुखी हनुमान मंदिर, पुलिस चौकी के निकट ग्राम शाहदरा पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए किसान और मजदूर देशभक्ति गीतों पर डीजे के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते नजर आए।

यात्रा के समापन स्थल पर तिरंगा झंडा फहराया गया, जिसके बाद हजारों की संख्या में मौजूद किसान, मजदूर और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के जयकारे लगाए। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर माहौल को और भी उत्साही बना दिया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व का दिन है। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली गई यह ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा देश को एक सकारात्मक और मजबूत संदेश देगी। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया था, लेकिन आज भी किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण द्वारा किसानों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है, जिसके चलते क्षेत्र के किसान आए दिन आंदोलन करने और अपने हक की लड़ाई लड़ने को विवश हैं।

पवन खटाना ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और जब तक किसानों के अधिकारों की रक्षा नहीं होगी, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पूरे आयोजन में देशभक्ति, अनुशासन और किसान एकता की झलक साफ दिखाई दी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह देश की एकता और अखंडता का भी प्रतीक है। किसानों की आवाज को सुनना और उनके अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य क्या था?
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों के अधिकारों का संदेश देना और उनकी एकता को प्रदर्शित करना था।
इस यात्रा का नेतृत्व किसने किया?
इस यात्रा का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने किया।
यात्रा में कितने लोग शामिल हुए?
यात्रा में हजारों की संख्या में किसान, मजदूर और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस यात्रा का आयोजन कहाँ किया गया?
यह यात्रा नोएडा में आयोजित की गई थी।
क्या इस यात्रा का कोई खास संदेश था?
हाँ, यह यात्रा किसान एकता और उनके अधिकारों की रक्षा का एक महत्वपूर्ण संदेश देती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले