29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत को डेड इकोनॉमी कहने वालों के लिए नए आंकड़े उनके चेहरे पर तमाचा हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत को डेड इकोनॉमी कहने वालों के लिए नए आंकड़े उनके चेहरे पर तमाचा हैं?

सारांश

भारत की अर्थव्यवस्था के आलोचकों को भाजपा कार्यकर्ता गौरव बल्लभ ने ताजा आंकड़ों से करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 7.1 प्रतिशत की जीडीपी ग्रोथ को डेड इकोनॉमी कहना नासमझी है। जानें इस पर उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.1 प्रतिशत है।
आलोचकों को ग्रोथ आंकड़े दे रहे हैं करारा जवाब।
भारत आत्मनिर्भरता और किसानों के हितों की रक्षा करेगा।
भारत की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री का विदेश दौरा और मजबूत संदेश।

जयपुर, 31 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारत की अर्थव्यवस्था पर लगातार की जा रही आलोचनाओं के बीच भाजपा कार्यकर्ता और अर्थशास्त्री गौरव बल्लभ ने हालिया आर्थिक आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने पहले क्वार्टर 1 फाइनेंशियल ईयर 26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ के बारे में कहा, "7.1 प्रतिशत की दर से विकास कर रही अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी कहना पूरी तरह से नासमझी है।"

गौरव बल्लभ ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "जो लोग भारत में रहकर हमारी इकोनॉमी को 'डेड' कह रहे थे, उनके लिए ये ग्रोथ एक ज़ोरदार जवाब है। ये आंकड़े उन सभी के चेहरे पर एक तमाचा हैं, जो देश की आर्थिक स्थिति को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे थे।"

उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मंदी का सामना कर रही हैं, तब भारत एकमात्र ऐसा देश है जो 6.5 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत तक की ग्रोथ दर बनाए हुए है।

गौरव बल्लभ ने कहा, "यह भारत की वास्तविक ताकत है, और इसका श्रेय देश की नीति, युवाओं की मेहनत और उद्योग जगत को दिया जाना चाहिए।"

इसके साथ ही, गौरव बल्लभ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर भी टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी इस समय शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए चीन गए हैं। उन्होंने पूरी दुनिया को तीन महत्वपूर्ण बातें स्पष्ट की हैं। पहली, भारत अपने किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। दूसरी, भारत की आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। और तीसरी, भारत अपने निर्णय अपनी शर्तों पर लेगा।"

गौरव बल्लभ ने कहा कि यह नया भारत है जो दुनिया को स्पष्ट संदेश देता है कि वह विकास की राह पर किसी के दबाव में नहीं चलेगा। उन्होंने पाकिस्तान के बारे में कहा, "भारत को दुनिया के किसी भी देश से कोई समस्या नहीं है, केवल पाकिस्तान जैसे देशों से जो आतंकवाद को पनाह देते हैं।"

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भारत की विकास यात्रा और भी तेज गति पकड़ेगी और नए लोग, नए निवेशक, और नए उद्योग इस यात्रा से जुड़ते जाएंगे।

गौरव बल्लभ ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की यह ग्रोथ स्टोरी और मजबूती से आगे बढ़ेगी।"

संपादकीय दृष्टिकोण

गौरव बल्लभ का दृष्टिकोण यह स्पष्ट करता है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है। इस तरह के आंकड़े केवल आलोचकों के लिए नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात हैं। हमें अपने देश की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत की जीडीपी ग्रोथ क्या है?
भारत की जीडीपी ग्रोथ वर्तमान में 7.1 प्रतिशत है, जो इसे एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाती है।
गौरव बल्लभ का क्या कहना है?
गौरव बल्लभ का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था को 'डेड' कहना नासमझी है, और यह आंकड़ा आलोचकों के लिए एक करारा जवाब है।
भारत की आर्थिक स्थिति क्या है?
भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत है, जबकि अन्य देशों में मंदी का सामना हो रहा है।
पीएम मोदी ने क्या बयान दिया?
पीएम मोदी ने कहा है कि भारत अपने किसानों और आत्मनिर्भरता के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा।
भारत की विकास यात्रा के बारे में क्या उम्मीदें हैं?
आने वाले समय में भारत की विकास यात्रा और तेज गति पकड़ेगी, नए निवेश और उद्योग जुड़ेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले