क्या पूर्वांचल: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को आज मिलेगी रफ्तार? सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पूर्वांचल: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को आज मिलेगी रफ्तार? सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

सारांश

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में विकास की नई लहर देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो स्थानीय निवासियों के लिए समय और दूरी को कम करेगा। इस एक्सप्रेसवे से सफर और भी सुविधाजनक और तेज होगा।

मुख्य बातें

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन विकास की नई लहर है।
यह एक्सप्रेसवे 91.35 किमी लंबा है।
स्थानीय निवासियों को यात्रा में 20 से 25 मिनट समय बचेगा।
यह सुरक्षित और स्पीडी यात्रा के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
एक्सप्रेसवे का निर्माण 7283.28 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है।

गोरखपुर, 20 जून (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में विकास की नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। लोकार्पण समारोह करीब 92 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों छोरों, आजमगढ़ के सलारपुर और गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा के पास होगा। उद्घाटन की औपचारिकता के बाद, वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल के विकास के नए गेटवे के रूप में देखा जा रहा है। यह मार्ग विकास की असीम संभावनाओं को प्रशस्त करने वाला है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 91.35 किमी है। यह गोरखपुर के एनएच-27 पर जैतपुर के पास शुरू होकर आजमगढ़ के सलारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है। यह पूर्णतः प्रवेश नियंत्रित और फोरलेन में निर्मित है, जिसे भविष्य में सिक्स लेन तक विस्तारित किया जा सकता है।

इस परियोजना पर भूमि अधिग्रहण सहित 7283.28 करोड़ रुपए की लागत आई है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण दो पैकेज में किया गया है: पहले पैकेज में गोरखपुर के जैतपुर से अंबेडकरनगर के फुलवरिया तक (48.317 किमी) और दूसरे पैकेज में फुलवरिया से आजमगढ़ के सलारपुर तक (43.035 किमी)। पहले पैकेज का निर्माण कार्यदायी संस्था के रूप में एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और दूसरे पैकेज का निर्माण दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड ने कराया है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, आवागमन की सुगमता का उदाहरण बनेगा। अब गोरखपुर के दक्षिणांचल (उरूवा, धुरियापार, खजनी, बेलघाट) जाने में स्थानीय लोगों को काफी कम समय लगेगा। गोरखपुर मुख्यालय से उरूवा जाने में एक घंटे का समय लगता था, लेकिन इस लिंक एक्सप्रेसवे पर 20 से 25 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। यही नहीं, यह गोरखपुर से लखनऊ जाने का एक बेहतरीन और कम समय खर्च करने वाला विकल्प भी है।

प्रवेश नियंत्रित मार्ग होने के कारण, गोरखपुर से लखनऊ की दूरी साढ़े तीन घंटे में तय की जा सकेगी। इसकी कनेक्टिविटी से लोग लखनऊ से दिल्ली और आगरा तक के सफर का आनंद ले सकेंगे। यह स्पीडी और सुरक्षित होगा। शुक्रवार सुबह आजमगढ़ के सलारपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने और जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने वाहनों के काफिले के साथ इस एक्सप्रेसवे की यात्रा शुरू करेंगे।

मुख्यमंत्री लगभग 86 किमी की दूरी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे मार्ग से तय करेंगे। भगवानपुर टोल प्लाजा पर होने वाले कार्यक्रम में, वह यूपीडा की सुरक्षा फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस सुरक्षा फ्लीट में 5 इनोवा, 5 कैम्पर, 4 एम्बुलेंस, 2 क्रेन और 1 हाइड्रा वाहन शामिल हैं। सुरक्षा फ्लीट का रिहर्सल भी किया गया है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों लोकार्पण स्थलों (आजमगढ़ और गोरखपुर) पर यूपीडा द्वारा लगाई गई फोटो गैलरी का अवलोकन करेंगे। वह दोनों जगहों पर निर्माण कार्मिकों के साथ फोटो खिंचकर उनका उत्साह बढ़ाएंगे।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मृतियों को संजोने के लिए भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप पौधरोपण करेंगे। वह हरिशंकरी लगाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह उत्तर प्रदेश की बुनियादी ढांचे में सुधार का भी एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई कितनी है?
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 91.35 किमी है।
इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कब हो रहा है?
इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुक्रवार को किया जा रहा है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से यात्रा करने में कितना समय बचेगा?
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से यात्रा करने पर समय लगभग 20 से 25 मिनट बचेगा।
इस एक्सप्रेसवे का निर्माण किसने किया है?
इस एक्सप्रेसवे का निर्माण एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड ने किया है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उपयोग कैसे किया जा सकता है?
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उपयोग गोरखपुर से आजमगढ़ और लखनऊ जाने के लिए किया जा सकता है।
राष्ट्र प्रेस