ग्रेटर नोएडा: यमुना क्षेत्र में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, सीएम योगी ने दी कंपनियों को भूमि आवंटन

Click to start listening
ग्रेटर नोएडा: यमुना क्षेत्र में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, सीएम योगी ने दी कंपनियों को भूमि आवंटन

सारांश

ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी द्वारा तीन बड़ी कंपनियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे गए हैं। ये कदम स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने में सहायक होंगे।

Key Takeaways

  • योगी आदित्यनाथ ने तीन कंपनियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपा।
  • एस्कॉर्ट्स कुबोटा को 154 एकड़ भूमि दी गई है।
  • सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया को 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई।
  • सन ऑर्गेनिक को 30,000 वर्गमीटर भूमि मिली है।
  • इन परियोजनाओं में कुल 2029 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

ग्रेटर नोएडा, 24 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन प्रमुख कंपनियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपा, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

इन कंपनियों में एस्कॉर्ट्स कुबोट लिमिटेड, सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। यह आवंटन इनवेस्ट यूपी की सिफारिश पर किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में निवेश को आकर्षित करना और औद्योगिक विकास को गति देना है।

सबसे बड़ा आवंटन सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड को किया गया है, जिसे 154 एकड़ भूमि दी गई है। कंपनी यहाँ ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन उपकरणों के निर्माण के लिए एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना में लगभग 2029 करोड़ रुपये का निवेश होगा और अनुमानित 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इसी प्रकार, सेक्टर-8डी में सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी यहाँ ट्रैक्टर निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिसमें लगभग 1219.81 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस परियोजना से करीब 1200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त, सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को भी सेक्टर-8डी में 30,000 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है। कंपनी यहाँ सूखे मेवों की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना में लगभग 225.16 करोड़ रुपये का निवेश होगा और लगभग 569 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

इन तीनों परियोजनाओं के माध्यम से न केवल यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में औद्योगिक आधार मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, इससे ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Point of View

बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी लाएगी। यह कदम प्रदेश के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
NationPress
25/03/2026

Frequently Asked Questions

सीएम योगी ने कितनी कंपनियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे?
सीएम योगी ने तीन कंपनियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे हैं।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड को कितनी भूमि आवंटित की गई है?
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड को 154 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।
इन परियोजनाओं में कितना निवेश होगा?
इन परियोजनाओं में कुल 2029 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।
इन परियोजनाओं से कितने लोगों को रोजगार मिलेगा?
इन परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 4000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में औद्योगिक विकास का क्या महत्व है?
यह औद्योगिक विकास क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा और स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करेगा।
Nation Press