क्या ग्रेटर नोएडा में 'लेडी डॉन' गैंग का भंडाफोड़ हुआ?

Click to start listening
क्या ग्रेटर नोएडा में 'लेडी डॉन' गैंग का भंडाफोड़ हुआ?

सारांश

ग्रेटर नोएडा में बिसरख थाना क्षेत्र में एक महिला की अगुवाई में लूट गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं। इस मामले में और क्या जानकारी मिल सकती है? जानें इस रिपोर्ट में।

Key Takeaways

  • ग्रेटर नोएडा में लूट की घटना का पर्दाफाश हुआ।
  • गैंग की मुखिया एक महिला है, जिसे लेडी डॉन कहा जाता है।
  • पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं।
  • जांच में सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल किया गया।
  • सामाजिक मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

ग्रेटर नोएडा, 19 जून (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित लूट गैंग का खुलासा करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इस गैंग की मुखिया एक महिला है, जिसे क्षेत्र में लेडी डॉन के नाम से जाना जाता है।

उस पर आरोप है कि अपने पिता की मृत्यु के बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक गैंग का गठन किया और इसके साथ मिलकर लूट के अपराधों को अंजाम दिया। आरोपी तनु शर्मा और उसके साथी लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि इस गैंग में दो महिलाएं, सात पुरुष और दो नाबालिग शामिल हैं।

पुलिस ने गैंग के कब्जे से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगभग 5 टन लोहा, दो स्कॉर्पियो, एक ट्रक, 70 हजार रुपए नकद और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। गैंग की मुखिया तनु शर्मा का बॉयफ्रेंड केडी उर्फ अभिषेक अभी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 11 जून को गाजियाबाद से सूरजपुर जा रहे एक ट्रैक्टर ड्राइवर को बिसरख थाना क्षेत्र में लूट लिया गया था। ट्रैक्टर में करीब 8,810 किलोग्राम एंगल और प्लेट थी, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए से अधिक आंकी गई थी।

पुलिस ने इस लूट की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और खुफिया सूचनाओं के आधार पर इस गिरोह की पहचान की गई।

पुलिस ने इस लेडी डॉन के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय तनु शर्मा कक्षा 12 तक पढ़ी है और अपने पिता की मृत्यु के बाद सेक्टर-36 ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर मार्केट स्थित धर्मकांटा का संचालन कर रही थी। वहीं, उसकी मुलाकात लूट में शामिल कई लोगों से हुई। गिरोह ने धर्मकांटे पर ही योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।

Point of View

बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि युवाओं को सही मार्ग पर लाने के लिए परिवार और समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
NationPress
09/02/2026

Frequently Asked Questions

इस गैंग की सरगना कौन है?
इस गैंग की सरगना तनु शर्मा है, जिसे लेडी डॉन के नाम से जाना जाता है।
पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया है?
पुलिस ने लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगभग 5 टन लोहा, दो स्कॉर्पियो, एक ट्रक, 70 हजार रुपए नकद और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
यह गैंग कैसे पकड़ी गई?
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और खुफिया सूचनाओं के आधार पर इस गैंग की पहचान की।
Nation Press