26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्यमवर्गीय लोगों को जीएसटी सुधारों से होगा खासा फायदा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्यमवर्गीय लोगों को जीएसटी सुधारों से होगा खासा फायदा?

सारांश

विजयपुर के लोग जीएसटी स्लैब में सुधारों को स्वागतयोग्य मानते हैं। इसका लाभ न केवल छोटे व्यापारियों को मिलेगा, बल्कि इससे देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जानें इस सुधार के पीछे की बातें और इसके प्रभाव।

मुख्य बातें

जीएसटी सुधार से छोटे व्यापारियों को लाभ होगा।
नए स्लैब का व्यापारिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
स्थानीय सामान की खरीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
मध्यमवर्गीय लोगों को विशेष लाभ होगा।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी लाभ मिलेगा।

विजयपुर, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के विजयपुर में आम लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए सुधारों का स्वागत किया। लोगों ने कहा कि निसंदेह, यह सरकार का कदम अत्यंत स्वागतयोग्य है। इससे हम जैसे छोटे व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा और देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में शशिकला ने कहा कि सरकार का यह कदम सभी के लिए लाभकारी है। इससे देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापारिक क्षेत्र में भी सरकार के इस कदम से लाभ होगा। पहले जीएसटी में कई स्लैब थे, लेकिन अब केवल दो ही प्रकार के स्लैब होंगे।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि से पहले जीएसटी स्लैब में बदलाव किया गया है। इसी को देखते हुए मैं आने वाले दिनों में शॉपिंग भी करूंगा। अभी मेरा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान है। इस तरह से जीएसटी स्लैब में बदलाव से आने वाले दिनों में खरीदारी तेज होगी। व्यापारिक गतिविधियाँ भी तेज होंगी। इससे कई लोगों को लाभ मिलेगा। मुझे विश्वास है कि समाज के हर क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार की तरफ से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की अपील की जा रही है, उसका हमें स्वागत करना चाहिए। निसंदेह, इस कदम से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियाँ तेज होंगी। समाज के हर वर्ग के लोगों को इस कदम से लाभ मिलेगा। अब तक जो आर्थिक गतिविधियाँ शिथिल थीं, इस कदम से उन्हें लाभ मिलेगा। निसंदेह, स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी से हमारी विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम होगी।

गुरु ने भी केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी स्लैब में किए गए सुधारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से हम सभी को लाभ मिलेगा। खासकर, जिस तरह से सरकार ने नशीले पदार्थों पर जीएसटी की दरें ऊंची की हैं, उससे हमें विशेष लाभ होगा। इसके अलावा, सरकार के इस कदम से मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा। मैं व्यक्तिगत रूप से सरकार के इस कदम से खुश हूं और मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में हमें इसका व्यापक स्तर पर लाभ होगा।

वहीं, एलप्पा ने भी सरकार की तरफ से जीएसटी स्लैब में किए गए सुधार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे हमें विशेष लाभ पहुंचेगा। खासकर, मैं समझता हूं कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा। यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएसटी सुधारों का लाभ किसे मिलेगा?
जीएसटी सुधारों से छोटे व्यापारी, मध्यमवर्गीय परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा।
क्या जीएसटी के नए स्लैब से खरीदारी में बढ़ोतरी होगी?
हाँ, नए स्लैब के कारण खरीदारी में तेज़ी आने की संभावना है।
क्या यह कदम देश की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा?
निसंदेह, यह कदम देश की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले