26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हनुमान भक्तों पर बरसेगी कृपा? कार्तिक सप्तमी पर बन रहा दुर्लभ त्रिपुष्कर योग, मिलेगा मंगल दोष से राहत!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हनुमान भक्तों पर बरसेगी कृपा? कार्तिक सप्तमी पर बन रहा दुर्लभ त्रिपुष्कर योग, मिलेगा मंगल दोष से राहत!

सारांश

कार्तिक मास की सप्तमी पर त्रिपुष्कर और रवि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस दिन हनुमान भक्तों को विशेष कृपा मिलेगी। जानें इस दिन पूजा विधि और उसके लाभ।

मुख्य बातें

कार्तिक सप्तमी पर विशेष त्रिपुष्कर और रवि योग का संयोग।
हनुमान जी की पूजा से प्राप्त होती है कृपा और राहत।
लाल रंग का महत्व और कपड़े पहनने की सलाह।
पूजा विधि का पालन करना आवश्यक है।
इस दिन निवेश और नए कार्यों का शुभारंभ करना लाभकारी है।

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि मंगलवार को है। इस दिन त्रिपुष्कर और रवि योग का संयोग बनने जा रहा है। सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा रात 10 बजकर 14 मिनट तक धनु राशि में रहेंगे। उसके बाद मकर राशि में गोचर करेंगे।

द्रिक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस दिन कोई विशेष त्योहार नहीं है, लेकिन आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो राम भक्त हनुमान को समर्पित है।

स्कंद पुराण के अनुसार, मंगलवार के दिन ही राम भक्त हनुमान का जन्म हुआ था, जिसके कारण इस दिन उनकी पूजा का महत्व और बढ़ जाता है। हनुमान जी को मंगल ग्रह के नियंत्रक के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के कष्ट, भय और चिंताएं दूर होती हैं। साथ ही, मंगल ग्रह से संबंधित बाधाएं भी समाप्त होती हैं।

इस दिन बजरंगबली की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म-स्नान आदि करने के बाद पूजा स्थल को साफ करें। फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और पूजा की सामग्री रखें तथा उस पर अंजनी पुत्र की प्रतिमा स्थापित करें।

इसके बाद सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और प्रसाद चढ़ाएं। हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ कर बजरंगबली की आरती करें। इसके बाद आरती का आचमन कर आसन को प्रणाम करके प्रसाद ग्रहण करें।

शाम को भी हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि लाल रंग मंगल ग्रह का प्रतीक है। इस दिन लाल कपड़े पहनना और लाल रंग के फल, फूल और मिठाइयां अर्पित करना शुभ है। इस पावन दिन पर हनुमान जी की आराधना करके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना करें।

रवि योग ज्योतिष में एक शुभ योग माना जाता है। यह तब बनता है जब चंद्रमा का नक्षत्र सूर्य के नक्षत्र से चौथे, छठे, नौवें, दसवें और तेरहवें स्थान पर होता है। इस दिन निवेश, यात्रा, शिक्षा या व्यवसाय से संबंधित काम की शुरुआत करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। वहीं, इस दिन त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। यह योग तब बनता है जब रविवार, मंगलवार या शनिवार के दिन द्वितीया, सप्तमी या द्वादशी में से कोई एक तिथि हो।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम हमेशा देश की भलाई और सांस्कृतिक धरोहर को प्राथमिकता देते हैं। इस दिन की पूजा विधि और धार्मिक महत्व हमारे समाज की एकता और आस्था को बढ़ाने का कार्य करती है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कार्तिक सप्तमी पर कौन सा योग बन रहा है?
कार्तिक सप्तमी पर त्रिपुष्कर और रवि योग का संयोग बन रहा है।
हनुमान जी की पूजा का महत्व क्या है?
हनुमान जी की पूजा से जीवन के कष्ट, भय और चिंताएं दूर होती हैं।
क्या इस दिन व्रत रख सकते हैं?
हाँ, इस दिन आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित है।
इस दिन किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए?
इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
क्या विशेष पूजा विधि है?
बजरंगबली की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म करने के बाद पूजा स्थल को साफ करें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले