16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी?

सारांश

इस मंगलवार को हनुमान जी की पूजा विधि और उपायों के जरिए अपने जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए जानें। अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का महत्व भी जानिए।

मुख्य बातें

हनुमान जी की पूजा से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है।
मंगलवार को व्रत रखकर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।
बजरंग बली की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
अभिजीत मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए।
सही पूजा विधि से जल्दी प्रसन्न होते हैं।

नई दिल्ली, 1 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मंगलवार का दिन और आडल योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य सिंह राशि में और चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेंगे।

दृक पंचांग के अनुसार, इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा तथा राहुकाल का समय दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से लेकर 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

विडाल योग, ज्योतिष में एक अशुभ योग माना जाता है, जो किसी भी जातक की कुंडली में समस्याएं, मानसिक अशांति, रोग और अचानक कठिनाइयां उत्पन्न कर सकता है। यह तब होता है, जब चंद्रमा कुछ विशेष अशुभ नक्षत्रों में और खास दिनों (जैसे मंगलवार या शनिवार) पर स्थित होता है। इस योग में सगाई, विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं करने चाहिए, क्योंकि इन कार्यों में देरी या असफलता हो सकती है।

इसी दिन त्रयोदशी तिथि भी पड़ रही है। इस दिन साधक व्रत रख सकते हैं। स्कंद पुराण के अनुसार, इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। भक्तजन कुछ उपाय अपनाकर बजरंग बली को प्रसन्न कर सकते हैं।

इस दिन विधि-विधान से पूजा करने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म और स्नान आदि करने के बाद पूजा स्थल को साफ करें। फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और पूजा की सामग्री रखें तथा उस पर अंजनी पुत्र की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद, हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें और सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और प्रसाद चढ़ाएं तथा बजरंग बली की आरती करें। आरती का आचमन कर आसन को प्रणाम करें और प्रसाद ग्रहण करें। इस दिन शाम को भी हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

व्रत में केवल एक बार भोजन करें और नमक का सेवन न करें। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि नियमपूर्वक बजरंग बली की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम सभी को अपने धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करना चाहिए। हनुमान जी की पूजा से जो शक्ति और साहस मिलता है, वह हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होता है। यह हमारे समाज के कल्याण के लिए भी आवश्यक है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हनुमान जी की पूजा का सही समय क्या है?
हनुमान जी की पूजा का सही समय ब्रह्म मुहूर्त में है, जो सुबह का सबसे शुभ समय माना जाता है।
क्या हनुमान चालीसा का पाठ अनिवार्य है?
हाँ, हनुमान चालीसा का पाठ करना अनिवार्य है, यह हनुमान जी की कृपा पाने के लिए महत्वपूर्ण है।
मंगलवार को व्रत रखने के फायदे क्या हैं?
मंगलवार को व्रत रखने से मानसिक शक्ति और साहस में वृद्धि होती है, साथ ही सुख-समृद्धि भी मिलती है।
हनुमान जी को किस चीज़ का भोग चढ़ाना चाहिए?
हनुमान जी को लाल फूल , सिंदूर और प्रसाद चढ़ाना चाहिए।
क्या मंगलवार को किसी शुभ कार्य की शुरुआत की जा सकती है?
मंगलवार को विडाल योग के कारण शुभ कार्य जैसे विवाह या गृह प्रवेश नहीं करने चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले