27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हनी सिंह को अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगनी चाहिए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हनी सिंह को अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगनी चाहिए?

सारांश

भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने हनी सिंह के विवादित बयान की निंदा की है और माफी मांगने की अपील की है। क्या हनी सिंह को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए? जानिए इस मुद्दे पर और क्या कहता है संत समाज।

मुख्य बातें

हनी सिंह का विवादित बयान धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।
भाजपा विधायक ने माफी की मांग की है।
संत समाज ने भी हनी सिंह से माफी की अपील की है।
सोशल मीडिया पर हनी सिंह की तीखी आलोचना हो रही है।
इस विवाद का असर हनी सिंह के करियर पर पड़ सकता है।

जयपुर, 15 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अपने बोल्ड और सेंसशनल गानों के कारण पंजाबी गायक यो-यो हनी सिंह हमेशा विवादों में रहते हैं। गायक के गाने के बोल खुद विवाद उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त होते हैं, लेकिन इस बार, हनी सिंह ने दिल्ली के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ऐसा कुछ कहा कि वे सभी की आलोचना का केंद्र बन गए हैं।

भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सिंगर के बयान की घोर निंदा की है और माफी मांगने की मांग की है।

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "गायक हनी सिंह की यह पहली गंभीर गलती है। उनके गाने हमेशा विवाद में रहे हैं, जिन पर जनता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इस संदर्भ में, हनी सिंह को अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगनी चाहिए। यह बयान भारत के धर्म और सनातन को नुकसान पहुंचाने वाला है। इतिहास के पन्ने पलटकर देखिए, यमन, मुगलों या अंग्रेजों का सर्वनाश ही हुआ है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने देखा है कि हनी सिंह शिव भक्त हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियो हैं, जिसमें वे भगवान शिव को जल चढ़ाते और पूजा करते हैं। अगर ऐसा कुछ गलती से हुआ है तो उन्हें अपनी भूल स्वीकार कर माफी मांग लेनी चाहिए। ऐसा न करने पर उन्हें लाखों सनातनी का आक्रोश सहना पड़ेगा।"

वहीं, विवादित बयान के कारण हनी सिंह सोशल मीडिया पर तगड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं। अयोध्या के संत समाज ने भी गायक से माफी मांगने की अपील की है।

गौरतलब है कि कॉन्सर्ट में सिंगर की बात सुनकर भीड़ ने जमकर हूटिंग की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हनी सिंह सभी के निशाने पर आ गए।

यूजर्स का कहना है कि करियर में दोबारा वापसी के बाद फैंस को लगा था कि वे म्यूजिक इंडस्ट्री को अच्छे गानों से नवाजेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि हनी सिंह और विवाद एक-दूसरे के पर्याय हैं। दोनों ही ज्यादा समय तक एक-दूसरे से दूर नहीं रह पाते।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह धार्मिक भावनाओं को भी प्रभावित करता है। समाज में इस तरह की टिप्पणियों का परिणाम गंभीर हो सकता है। ऐसे में सिंगर को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और माफी मांगनी चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हनी सिंह का विवादित बयान क्या था?
हनी सिंह ने दिल्ली के लाइव कॉन्सर्ट में एक विवादित टिप्पणी की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने क्या कहा?
उन्होंने हनी सिंह के बयान की कड़ी निंदा की और माफी मांगने की अपील की।
हनी सिंह को माफी क्यों मांगनी चाहिए?
क्योंकि उनके बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह संस्कृति पर प्रभाव डाल सकता है।
संत समाज का क्या कहना है?
संत समाज ने भी हनी सिंह से माफी मांगने की अपील की है।
क्या हनी सिंह का करियर खत्म हो सकता है?
अगर वे इस विवाद का सही तरीके से सामना नहीं करते हैं, तो उनके करियर पर असर पड़ सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले