26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईरान की होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों को डुबोने की धमकी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईरान की होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों को डुबोने की धमकी

सारांश

इस्लामाबाद में ईरान के साथ वार्ता विफल होने के बाद, अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकाबंदी कर दी है। ईरान के सैन्य सलाहकार ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने नाकाबंदी की, तो वे अमेरिकी जहाजों को डुबो देंगे। यह तनावपूर्ण स्थिति वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा बन रही है।

मुख्य बातें

ईरान ने अमेरिका को धमकी दी है कि यदि वह नाकाबंदी करता है, तो उनके जहाज डूब सकते हैं।
संवाद की कमी स्थिति को और गंभीर बना रही है।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने तनाव कम करने की जरूरत बताई है।

नई दिल्ली, १६ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इस्लामाबाद में ईरान के साथ वार्ता असफल होने के बाद अमेरिका ने अरब और ओमान की खाड़ी में ईरानी बंदरगाह से आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर नाकाबंदी लगा दी है। अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं। इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करने का निर्णय लेता है तो हम अमेरिकी जहाजों को डुबो देंगे

पिछले महीने, मोजतबा खामेनेई ने ईरान के वरिष्ठ अधिकारी मोहसेन रेजाई को सैन्य सलाहकार नियुक्त किया था। उन्होंने तंज करते हुए पूछा कि क्या ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए पुलिस बनना चाहते हैं। क्या यह वास्तव में अमेरिका जैसी शक्तिशाली सेना का कार्य है?

मोहसेन रेजाई ने एक सरकारी टीवी को दिए अपने बयान में कहा, "आपके ये जहाज हमारी पहली मिसाइलों से डूब जाएंगे। ये निश्चित रूप से हमारी मिसाइलों की चपेट में आ सकते हैं और हम इन्हें नष्ट कर सकते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि यदि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान पर जमीनी आक्रमण करता है तो यह और अच्छा होगा, क्योंकि हम हजारों अमेरिकी सैनिकों को पकड़ लेंगे और फिर प्रत्येक बंधक के बदले हमें एक अरब डॉलर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं युद्धविराम को बढ़ाने के पक्ष में बिल्कुल नहीं हूं और यह मेरा व्यक्तिगत विचार है। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने एक बार फिर संवाद, तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्ण सम्मान पर जोर दिया।

उन्होंने एक्स पर लिखा, "हम गहरे भू-राजनीतिक तनाव, बढ़ती असमानताओं, घटते विश्वास और अपार मानवीय पीड़ा के दौर से गुजर रहे हैं। यह समय संवाद, तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय कानून का पूर्ण सम्मान करने की मांग करता है। आइए, शांति को मजबूत करने और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने के अपने प्रयास जारी रखें।"

वहीं, पोप लियो ने कहा है कि विश्व शांति के लिए तरस रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा-आइए हिंसा और युद्ध के तर्क को त्याग दें और प्रेम और न्याय पर आधारित शांति को अपनाएं। एक ऐसी शांति जो भय, धमकियों या हथियारों पर आधारित न हो। यह शांति निशस्त्रीकरण करने वाली है, क्योंकि यह संघर्षों को सुलझाने, दिलों को खोलने और विश्वास, सहानुभूति और आशा उत्पन्न करने में सक्षम है। मैं दृढ़ता से दोहराता हूं कि दुनिया शांति के लिए तरस रही है। युद्ध और उससे होने वाली मृत्यु, विनाश और निर्वासन के दर्द को अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

संपादकीय दृष्टिकोण

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव न केवल क्षेत्रीय स्थिरता के लिए, बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी चिंताजनक है। दोनों देशों के बीच संवाद की कमी और ताजा घटनाक्रम स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईरान ने अमेरिका को क्या धमकी दी है?
ईरान के सैन्य सलाहकार ने कहा है कि यदि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करता है, तो वे अमेरिकी जहाजों को डुबो देंगे।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने क्या कहा?
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने संवाद और तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
यह संकट वैश्विक शांति को कैसे प्रभावित कर सकता है?
यह संकट वैश्विक शांति को गंभीर खतरे में डाल सकता है, क्योंकि यह तनाव बढ़ाने और संघर्ष को जन्म देने की संभावना रखता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले