ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में सभी जहाजों को करेगा रोक

Click to start listening
ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में सभी जहाजों को करेगा रोक

सारांश

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह कदम ईरान की 'जबरदस्ती वसूली' के खिलाफ उठाया गया है। जानें पूरी जानकारी इस लेख में।

Key Takeaways

  • ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सभी जहाजों को रोकने की प्रक्रिया शुरू की है।
  • यह कदम ईरान द्वारा की जा रही जबरदस्ती वसूली के खिलाफ है।
  • अमेरिकी नौसेना को निर्देश दिया गया है कि वह अवैध टोल देने वाले जहाजों को पहचानें।

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद टॉक्स के फलस्वरूप कोई हल नहीं निकलने के कुछ घंटों बाद अपनी राय ट्रुथ सोशल पर साझा की। उन्होंने होर्मुज और न्यूक्लियर मुद्दे पर असहमति स्वीकारते हुए कहा कि अब अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को रोकने में संकोच नहीं करेगा।

ट्रंप ने दो पोस्ट्स में उल्लेख किया कि बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन होर्मुज और न्यूक्लियर विषय पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। उन्होंने लिखा, "इसलिए, तत्काल प्रभाव से, यूनाइटेड स्टेट्स नेवी होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने या बाहर निकलने के प्रयास करने वाले जहाजों को 'ब्लॉक' (रोकने) करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।"

उन्होंने अपनी पिछली कुछ पोस्ट्स में माइन बिछाने का जिक्र किया था और इस बार भी कुछ ऐसा ही कहा। उनका कहना था कि ईरान ने जहाजों की आवाजाही पर केवल यह कहकर प्रतिबंध लगा दिया कि, हो सकता है कि वहां कहीं कोई 'माइन' (बारूदी सुरंग) हो, जिसके बारे में अन्य किसी को जानकारी न हो।

ट्रंप के अनुसार, यह पूरी दुनिया से की जा रही 'जबरदस्ती वसूली' की योजना है, और अमेरिका कभी भी इस प्रकार की जबरदस्ती के आगे नहीं झुकेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी नौसेना को निर्देश दिया है कि वे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद हर उस जहाज़ को पहचानें और रोकें, जिसने ईरान को कोई 'टोल' (शुल्क) दिया हो। जो कोई भी ऐसा अवैध टोल देगा, उसे खुले समुद्र में सुरक्षित मार्ग नहीं मिलेगा। हम उन 'माइन्स' को भी नष्ट करना शुरू करेंगे, जिन्हें ईरानियों ने जलडमरूमध्य में बिछाया है। कोई भी ईरानी, जो हम पर या किसी भी शांतिपूर्ण जहाज पर गोली चलाएगा, उसे पूरी तरह से 'तबाह' कर दिया जाएगा!

ट्रंप ने फिर से दावा किया कि ईरान की नौसेना, उनका शीर्ष नेतृत्व, सेना और एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम पूरी तरह से नष्ट हो चुका है।

ट्रंप के अनुसार, 'ब्लॉकेड' (घेराबंदी) जल्द ही शुरू होगा, जिसमें अन्य देश भी शामिल होंगे। ईरान को 'अवैध वसूली' से लाभ उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम पूरी तरह से "तैयार और मुस्तैद" हैं; हमारी सेना ईरान के जो भी बचे-खुचे संसाधन हैं, उन्हें भी समाप्त कर देगी!

Point of View

और यह दर्शाती है कि अमेरिका किसी भी प्रकार की जबरदस्ती के आगे नहीं झुकने वाला।
NationPress
12/04/2026

Frequently Asked Questions

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को रोकने का निर्णय क्यों लिया?
ट्रंप का कहना है कि यह ईरान की 'जबरदस्ती वसूली' के खिलाफ एक ठोस कदम है।
इस निर्णय का वैश्विक प्रभाव क्या होगा?
यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।
Nation Press