9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईरानी मंत्री की अपील: 'पावर प्लांट्स के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाएं'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईरानी मंत्री की अपील: 'पावर प्लांट्स के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाएं'

सारांश

तेहरान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बीच, एक ईरानी मंत्री ने लोगों से पावर प्लांट्स के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाने की अपील की है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता को दर्शाता है।

मुख्य बातें

ईरान में पावर प्लांट्स की सुरक्षा के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन।
अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी के संदर्भ में राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन।
युवाओं और नागरिकों की भागीदारी के माध्यम से सुरक्षा को बढ़ावा।

तेहरान, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को नष्ट करने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) समाप्त हो रही है। इस बीच, ईरान ने होर्मुज के मुद्दे पर समझौता करने से इनकार कर दिया है। इसी संदर्भ में ईरान के एक मंत्री की अपील चर्चा का विषय बनी है। उन्होंने लोगों से मानव श्रृंखला बनाने की प्रार्थना की है।

ईरानी मंत्री ने “सभी युवाओं, एथलीटों, कलाकारों, छात्रों, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों” से पावर प्लांट के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाने की गुजारिश की है।

देश के सरकारी टेलीविजन पर सुप्रीम काउंसिल ऑफ यूथ एंड एडोलसेंट्स के सचिव (युवा और खेल मामलों के उपमंत्री) अलीरेजा रहीमी ने एक समाचार प्रसारण में वीडियो कॉल के माध्यम से ह्यूमन चेन की अपील करते हुए कहा, “पावर प्लांट हमारी राष्ट्रीय संपत्ति और पूंजी हैं, चाहे किसी भी राजनीतिक विचारधारा से देखें, ये ईरान और ईरानी युवाओं के भविष्य के लिए हैं।”

रहीमी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हम सब मिलकर यह कहेंगे कि सार्वजनिक ढांचे पर हमला करना युद्ध अपराध है।”

ईरान ने अपने नागरिकों, विशेषकर युवाओं, कलाकारों और खिलाड़ियों से अपील की है कि वे 7 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे देशभर के पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं।

यह पहली बार नहीं है कि ईरानियों से मानव श्रृंखला बनाने के लिए कहा गया है। ईरान ने पहले भी पश्चिम के साथ बढ़ते तनाव के समय अपनी न्यूक्लियर साइट्स के चारों ओर ह्यूमन चेन बनाई हैं।

यह घटना 2005–2006 में हुई थी। सितंबर 2005 में इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईईएई) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने नियमों का हवाला देते हुए सख्त कदम उठाने का संकेत दिया था। तब आरोप था कि ईरान ने यूरेनियम एनरिचमेंट का कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया। इस दौरान, छात्र और समर्थक अक्सर “ह्यूमन शील्ड” बनाने के लिए इस्फाहान यूरेनियम कन्वर्जन प्लांट जैसी जगहों पर इकट्ठा होते थे।

अगस्त 2006 में, ईरान ने एक “हैवी वॉटर प्लांट” का उद्घाटन किया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के बढ़ते दबाव का सामना किया, जिसने एनरिचमेंट रोकने की मांग की। तब भी सरकार के समर्थन में ह्यूमन चेन समेत पब्लिक प्रदर्शन किए गए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमारा मानना है कि यह ईरान की सुरक्षा और एकता को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं और नागरिकों की भागीदारी से देश में एकजुटता बढ़ेगी, जिसके जरिए वे अपनी राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा कर सकते हैं।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईरानी मंत्री ने मानव श्रृंखला बनाने की अपील क्यों की?
उन्होंने अमेरिका की धमकियों के संदर्भ में पावर प्लांट्स की सुरक्षा को दर्शाने के लिए मानव श्रृंखला बनाने की अपील की है।
क्या यह पहली बार है जब ईरानियों से मानव श्रृंखला बनाने के लिए कहा गया है?
नहीं, इससे पहले भी ईरान ने इसी तरह की अपीलें की हैं।
मानव श्रृंखला कब बनाई जाएगी?
यह मानव श्रृंखला 7 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार 2 बजे बनाई जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले