6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी, कहा 'होर्मुज खोलो, नहीं तो मंगलवार को गंभीर परिणाम भुगतो'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी, कहा 'होर्मुज खोलो, नहीं तो मंगलवार को गंभीर परिणाम भुगतो'

सारांश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज का जलक्षेत्र नहीं खोला गया, तो मंगलवार को गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। इस बीच, उन्होंने एक घायल कर्नल के रेस्क्यू की कहानी भी साझा की।

मुख्य बातें

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत दी है।
ईरान को होर्मुज खोलने की चेतावनी दी गई है।
ट्रंप ने घायल कर्नल के रेस्क्यू मिशन की कहानी साझा की।

वाशिंगटन, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत देने की घोषणा की थी। 24 घंटे पहले, उन्होंने ईरान से गुस्से में कहा, 'होर्मुज खोलो, नहीं तो मंगलवार को अंजाम भुगतने को तैयार रहो।' ट्रंप ने एक और पोस्ट में घायल कर्नल के बारे में जानकारी साझा की।

एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका रविवार को ईरान के बिजली घरों और पुलों पर हमला करेगा। ट्रुथ पर उन्होंने होर्मुज खोलने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा, 'मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे, दोनों एक साथ होंगे (धमकी कि दोनों ही अमेरिका के निशाने पर होंगे)। होर्मुज खोलो, वरना नरक में रहोगे। बस देखते रहो।' अंत में, उन्होंने लिखा, 'अल्लाह की तारीफ करो!

इससे पहले, ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में एफ 15 क्रू सदस्य को बचाने की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति बहुत गंभीर थी। उन्होंने लिखा, "यह अधिकारी एक सम्मानित कर्नल हैं और उन्हें उस समय बचाया गया जब ईरानी सेना बड़ी संख्या में उनकी तलाश कर रही थी।"

ट्रंप के अनुसार, इस तरह के अभियान अत्यधिक जोखिम भरे होते हैं और आमतौर पर बहुत कम किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम ने खतरनाक इलाके में सात घंटे बिताए। उन्होंने कहा, "दूसरा रेस्क्यू मिशन पहले के बाद चलाया गया, जिसमें पायलट को दिन के उजाले में बचाया गया और इसके लिए सात घंटे तक ईरान के ऊपर ऑपरेशन चला।" ट्रंप ने इस मिशन को 'बहादुरी और कौशल का अभूतपूर्व प्रदर्शन' बताया।

ट्रंप ने कहा कि वह इस विषय पर सोमवार को ओवल ऑफिस में सेना के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

इस बीच, ट्रंप के मित्र बीबी यानी इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनके इस साहस और जज्बे की सराहना की है। एक वीडियो बयान जारी कर उन्हें सलाम किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों को भी जटिल बना सकता है।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ट्रंप ने ईरान को कितनी मोहलत दी है?
ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत दी है।
ट्रंप ने ईरान को क्या धमकी दी है?
ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज खुला नहीं तो मंगलवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
ट्रंप ने किस घटना का जिक्र किया है?
ट्रंप ने एक घायल कर्नल के रेस्क्यू की कहानी साझा की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले