11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जगदंबिका पाल ने भाजपा के सिद्धांतों पर जनता के विश्वास को बताया, कांग्रेस को किया कठघरे में

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जगदंबिका पाल ने भाजपा के सिद्धांतों पर जनता के विश्वास को बताया, कांग्रेस को किया कठघरे में

सारांश

भाजपा के स्थापना दिवस पर जगदंबिका पाल ने पार्टी के सिद्धांतों पर जनता के विश्वास को उजागर किया और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने जरूरतमंदों को दिए जा रहे लाभों का जिक्र किया।

मुख्य बातें

भाजपा के सिद्धांतों पर जनता का विश्वास है।
जरूरतमंदों को आवास और गैस योजना का लाभ मिल रहा है।
कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व संकट में है।
भाजपा ने स्वास्थ्य और शिक्षा में महत्वपूर्ण विकास किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक 'विकसित भारत' का संकल्प लिया है।

लखनऊ, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों पर देश की जनता का विश्वास है। यही कारण है कि आज जरूरतमंद लोगों को आवास और गैस जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

सांसद जगदंबिका पाल ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश इकाई के मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया।

उन्होंने कहा, "जिस पार्टी के पास 1984 में लोकसभा में मात्र 2 सीटें थीं, आज उसकी सीटों की संख्या 240 है। भाजपा के 18 करोड़ सदस्य हैं। यह दर्शाता है कि लोगों का पार्टी के सिद्धांतों पर विश्वास है। आज का स्थापना दिवस हमारे लिए भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पहले बिजली की कमी, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसी समस्याएं थीं, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में बदलाव आ चुका है।

जगदंबिका पाल ने कहा, "जब 1980 में भाजपा का गठन हुआ, तब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत 'अंतिम व्यक्ति की मुस्कान' को भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है। इसी के तहत आज जिनके पास छत नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिए जा रहे हैं। जिनके पास गैस नहीं है, उन्हें गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है। जिनके पास शौचालय नहीं हैं, उनके लिए शौचालय की व्यवस्था की जा रही है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की 'डबल-इंजन' सरकार के तहत हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया गया है। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और पक्की सड़कों का बुनियादी ढांचा तैयार हो चुका है, और सभी बुनियादी आवश्यकताएं पूरी की जा चुकी हैं।

इस दौरान, जगदंबिका पाल ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर कहीं नहीं है। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में यह केवल बी-टीम बनकर रह गई है। इस पार्टी का अस्तित्व लगभग खत्म हो चुका है।"

राहुल गांधी पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष संसद में महत्वपूर्ण समय पर उपस्थित नहीं होते और बाहर जाकर भ्रम फैलाते हैं। उन्होंने कहा, "भारत एक ऐसा देश है जहां पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में भी छूट दी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कहीं वृद्धि नहीं हो रही है, इसके बावजूद कांग्रेस पूरे देश में भ्रम पैदा कर रही है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शाता है कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में भाजपा कितनी मजबूत है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जगदंबिका पाल ने भाजपा के स्थापना दिवस पर क्या कहा?
उन्होंने बताया कि भाजपा के सिद्धांतों पर जनता का विश्वास है और जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है।
भाजपा के स्थापना दिवस का क्या महत्व है?
यह दिन पार्टी के लिए भविष्य के संकल्प का प्रतीक है और यह दिखाता है कि पार्टी अपने सिद्धांतों के प्रति कितनी प्रतिबद्ध है।
जगदंबिका पाल ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व लगभग खत्म हो चुका है और यह केवल बी-टीम बनकर रह गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले