6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जैसलमेर बस हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदना व्यक्त की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जैसलमेर बस हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदना व्यक्त की?

सारांश

जैसलमेर में एक निजी बस में आग लगने की घटना ने सभी को झकझोर दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त किया और प्रभावितों की सहायता का आश्वासन दिया। जानिए इस दर्दनाक हादसे के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

जैसलमेर में आग लगने की घटना से १५ यात्री प्रभावित हुए।
मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार के लिए त्वरित निर्देश दिए।
स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है।

जयपुर, १४ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक निजी बस में भीषण आग लगने की दिल दहला देने वाली घटना घटी है। आर्मी स्टेशन के पास चलती बस में अचानक आग भड़क उठी, जिससे बस आग का गोला बन गई। इस दुखद हादसे में तीन बच्चों समेत १५ यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार सहित प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस घटना पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में भीषण आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का चिंताजनक समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो और झुलसे हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।"

यात्रियों के चेहरे, हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए और कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य में मदद की और घायलों को तुरंत राजकीय जवाहर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई और अफरातफारी का माहौल रहा। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है। बस में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है। मौके पर दमकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जैसलमेर के कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत और एसपी अभिषेक शिवहरे ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी की।

जैसलमेर प्रशासन और पुलिस इस घटना की गहन जांच में जुट गए हैं। घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जैसलमेर में आग लगने का कारण क्या था?
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है।
घायलों को कहाँ भेजा गया?
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोधपुर के अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रभावितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले