13 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के निलंबित आईएएस विनय चौबे की पत्नी से एसीबी ने पूछताछ शुरू की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के निलंबित आईएएस विनय चौबे की पत्नी से एसीबी ने पूछताछ शुरू की?

सारांश

झारखंड के निलंबित आईएएस विनय चौबे की पत्नी से एसीबी की पूछताछ, क्या है इस मामले की सच्चाई? जानिए सभी अहम जानकारियाँ इस रिपोर्ट में।

मुख्य बातें

एसीबी की कार्रवाई से प्रशासनिक भ्रष्टाचार की पोल खुलती है।
विनय चौबे और उनके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।
छानबीन में दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।

रांची, 7 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के शराब एवं वनभूमि घोटाले के आरोपी निलंबित सीनियर आईएएस विनय कुमार चौबे पर एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। चौबे और उनके परिजनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (डीए) का एक मामला अलग से दर्ज किया गया है।

इस मामले में एसीबी की टीम रविवार को उनके आवास पर पहुंची और उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता से पूछताछ शुरू की। पूछताछ करने वाली टीम में एसीबी के डीआईजी, एसपी तथा अन्य अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले तीन दिसंबर को भी एसीबी की टीम विनय चौबे के घर पहुंची थी।

उस दौरान भी स्वप्ना संचिता से विस्तृत पूछताछ की गई थी। एसीबी अधिकारी पहले से उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और कथित निवेश से जुड़े ब्योरे के आधार पर नई जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि एसीबी ने 24 नवंबर को विनय चौबे के खिलाफ चौथी प्राथमिकी दर्ज की थी।

इस प्राथमिकी में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। आरोप लगाया गया है कि सभी ने मिलकर भ्रष्टाचार, फर्जी लेनदेन और अवैध संपत्ति अर्जित करने का षड्यंत्र किया। प्राथमिकी में विनय चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता को प्रत्यक्ष आरोपित बनाया गया है। नामजद अभियुक्तों में विनय चौबे के अत्यंत करीबी व्यावसायिक संपर्क माने जाने वाले विनय सिंह तथा उनकी पत्नी संचिता सिंह भी शामिल हैं।

इसके अलावा विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियांका त्रिवेदी और चौबे के ससुर एसएन त्रिवेदी को भी आरोपित किया गया है। यह आशंका जताई गई है कि कथित संपत्ति का बड़ा हिस्सा रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम पर स्थानांतरित किया गया।

गौरतलब है कि विनय चौबे और विनय सिंह पहले से ही शराब घोटाले और जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में जेल में बंद हैं। एसीबी की जांच टीम दस्तावेजों और पूछताछ के आधार पर आरोपों को लेकर साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह मामला न केवल प्रशासनिक भ्रष्टाचार का प्रतीक है, बल्कि यह हमें यह भी बताता है कि कैसे सत्ता के गलियारों में घोटालों का खेल चलता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आवश्यक है ताकि आम जनता का विश्वास बना रहे।
RashtraPress
13 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसीबी ने विनय चौबे के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
एसीबी ने विनय चौबे के खिलाफ चौथी प्राथमिकी दर्ज की है और उनकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है।
क्या विनय चौबे और उनकी पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं?
हाँ, विनय चौबे और उनकी पत्नी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
इस मामले में और कौन-कौन शामिल हैं?
इस मामले में विनय चौबे के करीबी संपर्क, उनके साले और ससुर भी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले