26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड रजत जयंती वर्ष पर पर्यटन जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड रजत जयंती वर्ष पर पर्यटन जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकली?

सारांश

झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी रांची में 'नो योर टूरिस्ट प्लेसेज' के तहत तीन दिवसीय साइकिल रैली का आयोजन हुआ। खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली राज्य के युवा और खिलाड़ियों में पर्यटन के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास है।

मुख्य बातें

झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष तीन दिवसीय साइकिल रैली युवाओं का उत्साहजनक भागीदारी पर्यटन स्थलों की जागरूकता राज्य की सांस्कृतिक धरोहर

रांची, 13 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य में 15 दिनों तक कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को राजधानी रांची में 'नो योर टूरिस्ट प्लेसेज' अभियान के तहत तीन दिनों की विशेष साइकिल रैली की शुरुआत हुई। राज्य के पर्यटन, नगर विकास एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली पहले दिन लतरातु डैम (रिसॉर्ट) के लिए रवाना हुई। 14 नवंबर को रैली में शामिल प्रतिभागी रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को रैली खूंटी से बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेगी, जहां प्रतिभागी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही रैली का समापन होगा।

साइकिल रैली में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। साइकिल सवार प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ झारखंड के इतिहास, संस्कृति और पर्यटन स्थलों को जानने-संवर्धन करने का संदेश दिया।

रैली को रवाना करते हुए खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड की स्थापना हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान की देन है। उन्होंने कहा, “हमारे पुरखों ने अलग राज्य के लिए जो त्याग किया, उसी का परिणाम है कि आज झारखंड एक युवा, ऊर्जावान और प्रगतिशील राज्य के रूप में विकसित हो रहा है। स्थापना दिवस पर आयोजित यह साइकिल रैली राज्य के लोगों तक राज्य के पर्यटन स्थलों के बारे में जागरूकता फैलाने का माध्यम है।”

राज्य पर्यटन, कला-संस्कृति और खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से युवाओं में राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को जानने की नई प्रेरणा मिलेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राज्य के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। यह आयोजन युवाओं को प्रेरित करता है और राज्य के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान करता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस साइकिल रैली का उद्देश्य क्या है?
इस साइकिल रैली का उद्देश्य झारखंड के पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं में सांस्कृतिक धरोहर के प्रति रुचि जगाना है।
रैली में कौन-कौन भाग ले रहा है?
इस रैली में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
रैली का समापन कब होगा?
रैली का समापन 15 नवंबर को खूंटी से बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पर श्रद्धांजलि अर्पित करके होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 2 सप्ताह पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले