11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड सरकार सोशल मीडिया पर जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड सरकार सोशल मीडिया पर जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगी?

सारांश

झारखंड सरकार ने सोशल मीडिया का उपयोग करके जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने की योजना बनाई है। यह पहल राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ द्वारा घोषित की गई है, जिससे लोग अपनी समस्याओं का समाधान समय पर करवा सकेंगे। जानें इसके बारे में विस्तृत जानकारी।

मुख्य बातें

सोशल मीडिया को समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम बनाया गया है।
जनता की आवाज को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जा सकेगा।
शिकायतों को सीधे संबंधित विभागों तक भेजना आवश्यक है।
प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए समान मुद्दों पर समर्थन किया जा सकता है।
झारखंड सरकार ने सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग शुरू किया है।

रांची, 7 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड सरकार ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सोशल मीडिया को और अधिक प्रभावशाली मंच बनाने का निर्णय लिया है। राज्य के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने रविवार को इस संबंध में औपचारिक जानकारी दी।

मंत्री बिरुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब सोशल मीडिया पर आई शिकायतों और सूचनाओं को सीधे संबंधित विभाग, मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा। उनके अनुसार, इससे न केवल त्वरित कार्रवाई संभव होगी, बल्कि यह पारदर्शिता भी सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार चाहती है कि लोग अपनी वास्तविक समस्याओं को सोशल मीडिया पर साझा करें ताकि उनका समाधान समय पर और सही तरीके से किया जा सके। इसके लिए आवश्यक है कि शिकायतों को सीधे संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाए।

मंत्री दीपक बिरुआ ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और जागरूक नागरिकों से निवेदन किया कि जब भी वे किसी मुद्दे को साझा करें, उसे संबंधित विभाग या मुख्यमंत्री तक भेजें। साथ ही, एक ही मुद्दे को बार-बार पोस्ट करने से बचें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी अन्य व्यक्ति ने पहले से जानकारी दी है तो अन्य लोग उसका समर्थन या फॉलोअप करें। इससे प्रशासनिक कार्रवाई में तेजी आएगी और भ्रम की स्थितियों से बचा जा सकेगा।

दीपक बिरुआ ने बताया कि झारखंड देश का पहला राज्य है जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया को जनता की सहायता के लिए सशक्त माध्यम बनाया है। पिछले कुछ वर्षों में हजारों मामलों में मुख्यमंत्री ने सीधे हस्तक्षेप कर जरूरतमंदों की सहायता की है। अब इस प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग कर झारखंड सरकार जनता तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक नया अध्याय लिख रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि लोगों को अपने मुद्दों के समाधान के लिए एक सशक्त मंच भी प्रदान करेगा।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड सरकार ने सोशल मीडिया पर शिकायतों का समाधान कैसे शुरू किया?
झारखंड सरकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता की शिकायतों को सीधे संबंधित विभागों तक पहुंचाने की प्रणाली को मजबूत किया है।
क्या लोग अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं?
हाँ, लोग अपनी समस्याओं को सोशल मीडिया पर साझा कर सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं।
इस प्रणाली से क्या लाभ होगा?
इस प्रणाली से त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई संभव होगी, जिससे लोगों को समय पर सहायता मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले