3 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा के लिए नामित 4 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा के लिए नामित 4 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी?

सारांश

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा के लिए नामित चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को बधाई दी है। हर्षवर्धन श्रृंगला, मीनाक्षी जैन, उज्ज्वल निकम और सी. सदानंदन मास्टर के योगदान की सराहना करते हुए नड्डा ने उनकी नई भूमिकाओं के लिए शुभकामनाएं दी। जानिए उनके बारे में और उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं के बारे में।

मुख्य बातें

जेपी नड्डा ने चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया।
इनमें हर्षवर्धन श्रृंगला , मीनाक्षी जैन , उज्ज्वल निकम और सी.
सदानंदन मास्टर शामिल हैं।
इनकी नियुक्तियां खाली सीटों के लिए की गई हैं।
इन व्यक्तियों के योगदान की सराहना की गई है।
इनकी नई भूमिकाएं लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण होंगी।

नई दिल्ली, 13 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा के लिए नामित देश के 4 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा अध्यक्ष ने उनके योगदान की भी सराहना की। राज्यसभा के लिए नामित सदस्यों में वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला, प्रसिद्ध इतिहासकार मीनाक्षी जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम और सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद-80 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए इन चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया। यह नियुक्तियां खाली सीटों के लिए की गई हैं।

जेपी नड्डा ने मीनाक्षी जैन को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, "राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर मीनाक्षी जैन को बधाई। उन्होंने वर्षों तक हमारे इतिहास, राजनीति और साहित्य का अध्ययन और लेखन किया है। उनका कार्य लोगों को गहराई से सोचने और सीखने में मदद करता है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति राष्ट्र के लिए एक बड़ी संपत्ति होगी। संसद में उनकी भूमिका के लिए शुभकामनाएं।"

उज्ज्वल निकम के लिए अपने संदेश में नड्डा ने कहा, "उज्ज्वल निकम को राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई। अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने न्याय को बनाए रखने और सभी लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत की है। कानून और संविधान के प्रति उनका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है। संसद में उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं।"

हर्षवर्धन श्रृंगला को बधाई देते हुए जेपी नड्डा ने लिखा, "हर्षवर्धन श्रृंगला को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई। एक अनुभवी राजनयिक के रूप में उन्होंने पूरे समर्पण के साथ भारत की सेवा की और जी-20 अध्यक्षता को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। वैश्विक मामलों में उनके विशाल अनुभव से उच्च सदन को मूल्यवान दृष्टिकोण मिलेगा। संसद में इस नई यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं।"

सी. सदानंदन मास्टर को लेकर अपने संदेश में भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "सी. सदानंदन मास्टर को राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर बधाई। समाज कल्याण और शिक्षा के प्रति आपकी निडर सेवा ने अनेक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। डर और धमकियों के बावजूद आप देश की प्रगति के लिए अडिग रहे। युवाओं को मार्गदर्शन और प्रेरित करने का उनका जुनून सराहनीय है। संसद में उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह नियुक्ति न केवल भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती को भी दर्शाती है। इन चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों का अनुभव और ज्ञान उच्च सदन में एक महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह कदम दिखाता है कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिबद्ध है।
RashtraPress
3 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राज्यसभा के लिए नामित व्यक्तियों में कौन-कौन शामिल हैं?
राज्यसभा के लिए नामित व्यक्तियों में हर्षवर्धन श्रृंगला, मीनाक्षी जैन, उज्ज्वल निकम और सी. सदानंदन मास्टर शामिल हैं।
ये नियुक्तियां कब की गईं?
ये नियुक्तियां 13 जुलाई को की गईं।
राष्ट्रपति ने इन व्यक्तियों को क्यों नामित किया?
राष्ट्रपति ने इन व्यक्तियों को उनके अनुभव और सेवा के आधार पर नामित किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले