27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कर्नाटक में 8 अगस्त को कांग्रेस का प्रदर्शन चुनावी हेरफेर के खिलाफ है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कर्नाटक में 8 अगस्त को कांग्रेस का प्रदर्शन चुनावी हेरफेर के खिलाफ है?

सारांश

कर्नाटक में 8 अगस्त को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन में राहुल गांधी मतदाता सूची में हेरफेर के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे। क्या यह विरोध चुनावी प्रक्रिया को सुरक्षित रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है? जानिए इस प्रदर्शन की पृष्ठभूमि और इसके संभावित असर।

मुख्य बातें

राहुल गांधी का पैदल मार्च मतदाता सूची में हेरफेर के खिलाफ है।
कांग्रेस का यह प्रदर्शन भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए है।
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस को बैठक का समय दिया है।

नई दिल्ली, 7 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 अगस्त को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मतदाता सूची में कथित हेरफेर के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस दौरान वे फ्रीडम पार्क से कर्नाटक चुनाव आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च भी करेंगे।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी का यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें वे मतदाता सूची में अनियमितताओं के मुद्दे को उठाएंगे और इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। राहुल गांधी फ्रीडम पार्क से कर्नाटक चुनाव आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। इस प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होने की उम्मीद है।

इससे पहले, कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि हम भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत करेंगे।

वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को जो खुलासा किया है, वह तो बहुत छोटा मामला है, सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र का डेटा है। इससे पता चलता है कि एक व्यवस्थित और बहुआयामी दृष्टिकोण के जरिए भाजपा-नियंत्रित चुनाव आयोग ने कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख से ज्यादा फर्जी वोट जोड़े।"

उन्होंने कहा, "कर्नाटक के चीफ इलेक्शन ऑफिसर (सीईओ) की वोटों की यह दिनदहाड़े लूट, जो आपकी निगरानी में हुई है। सबूत अब पूरे देश के सामने है। हम शुक्रवार को आपके कार्यालय तक मार्च करेंगे और आपके सामने सबूत रखेंगे और जवाब मांगेंगे।"

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने अपात्र मतदाताओं के जुड़े और पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप पर शपथ पत्र मांगा था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी और कांग्रस प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को 1 से 3 बजे तक मिलने का समय भी दिया है।

पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने 8 अगस्त 2025 को सीईओ से मिलने और एक ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था, जिसके लिए दोपहर 1 से 3 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे समय में जब भारतीय लोकतंत्र को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे प्रदर्शनों से जनता को जागरूक करने की कोशिशें महत्वपूर्ण हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस का प्रदर्शन कब और कहाँ होगा?
कांग्रेस का प्रदर्शन 8 अगस्त को बेंगलुरु में होगा।
इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में हेरफेर के खिलाफ आवाज उठाना है।
क्या राहुल गांधी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे?
हाँ, राहुल गांधी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे और पैदल मार्च करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले