केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्रियों ने गणेश शंकर विद्यार्थी को समर्पित की श्रद्धांजलि

Click to start listening
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्रियों ने गणेश शंकर विद्यार्थी को समर्पित की श्रद्धांजलि

सारांश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह व अन्य मुख्यमंत्रियों ने गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी पत्रकारिता और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया गया।

Key Takeaways

  • गणेश शंकर विद्यार्थी का योगदान स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण था।
  • उनकी लेखनी ने लोगों में जागरूकता फैलाई।
  • कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
  • उनका जीवन युवाओं को प्रेरित करता है।
  • पत्रकारिता के प्रति उनका दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है।

नई दिल्ली, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और समाजसेवी गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी लेखनी से क्रांतिकारियों में ऊर्जा का संचार करने वाले निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपनी कलम के माध्यम से जनमानस में राष्ट्रीयता की अलख जगाई और स्वतंत्रता संग्राम में अग्रिम भूमिका निभाई।"

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अपनी लेखनी से ब्रिटिश सरकार के अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय पत्रकारिता के पथ प्रदर्शक, श्रद्धेय गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ! आपके प्रखर विचार और आदर्श जीवन सदैव युवाओं को राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करेंगे।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, "निडर, नैतिक और जनपक्षधर पत्रकारिता के प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी, गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित आपका संपूर्ण जीवन हम सभी को राष्ट्रसेवा के पथ पर प्रेरित करता रहेगा।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "प्रखर राष्ट्रवादी विचारों और निर्भीक लेखनी से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकारिता के स्तंभ, श्रद्धेय गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनके सिद्धांत और आदर्श जीवन हमें सत्य, न्याय और राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, "स्वाधीनता संग्राम के महान सेनानी और निर्भीक पत्रकारिता के अद्वितीय प्रतीक, गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र की स्वतंत्रता और जन जागरण के लिए आपका अटूट समर्पण अद्वितीय है। आपकी लेखनी के माध्यम से समाज में चेतना का संचार और देश की अखंडता के प्रति आपकी निष्ठा सदैव अविस्मरणीय रहेगी।"

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, निर्भीक पत्रकारिता के अमर प्रतीक और जनसेवा के अद्वितीय साधक गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। अन्याय, शोषण और सांप्रदायिकता के खिलाफ उनकी निर्भीक लेखनी और साहसिक व्यक्तित्व आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Point of View

NationPress
25/03/2026

Frequently Asked Questions

गणेश शंकर विद्यार्थी कौन थे?
गणेश शंकर विद्यार्थी एक महान स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और समाजसेवी थे।
किसने गणेश शंकर विद्यार्थी को श्रद्धांजलि दी?
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गणेश शंकर विद्यार्थी की पत्रकारिता का योगदान क्या था?
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी लेखनी से जनमानस में राष्ट्रीयता का संचार किया।
गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि कब है?
गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि 25 मार्च है।
उनकी विचारधारा क्या थी?
वे निडर, नैतिक और जनपक्षधर पत्रकारिता के प्रतीक थे।
Nation Press