12 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में नीतीश की नहीं, भाजपा की सरकार है? : कृष्णा अल्लावरु

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में नीतीश की नहीं, भाजपा की सरकार है? : कृष्णा अल्लावरु

सारांश

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने भाजपा की सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'वोट चोरी' से बनी सरकार जनता की सेवा नहीं कर सकती। राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि वोट की चोरी से बिहार में विकास संभव नहीं है। जानिए इस महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में।

मुख्य बातें

भाजपा की सरकार पर सवाल उठाए गए हैं।
'वोट चोरी' के कारण विकास बाधित हो रहा है।
राहुल गांधी की यात्रा लोगों को जागरूक करने का प्रयास है।
आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है।
बिहार में निवेश के लिए सुरक्षा आवश्यक है।

पटना, 30 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि राज्य में नीतीश कुमार की नहीं, बल्कि भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि 'वोट चोरी' से बनी सरकार कभी भी जनता की सेवा नहीं कर पाएगी और जनता के कार्यों में रुचि नहीं लेगी।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने मीडिया को संबोधित किया।

अल्लावरु ने कहा कि जब 'वोट चोरी' से सरकार बनेगी, तो आपराधिक घटनाएं बढ़ेंगी और जब तक अपराध का स्तर कम नहीं होगा, तब तक बिहार में निवेश नहीं आएगा और कारखाने नहीं लगेंगे। जब तक 'वोट चोरी' होती रहेगी, पलायन की समस्या बढ़ती रहेगी।

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा आयोजित 'वोटर अधिकार यात्रा' के बारे में बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि जब तक वोट की चोरी होती रहेगी, बिहार में न आर्थिक विकास होगा, न शिक्षा की व्यवस्था सुधरेगी और न स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश देने में सफल हुए हैं कि 'वोट चोरी' से बनी सरकार जनता के हित में नहीं होती।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने बताया कि 'वोटर अधिकार यात्रा' का समापन 'गांधी से अंबेडकर' कार्यक्रम से होगा। यह यात्रा 1 सितंबर को समाप्त होगी, जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पटना में पदयात्रा करेंगे। इसकी शुरुआत 1 सितंबर को सुबह 10:50 बजे से होगी।

उन्होंने आगे बताया कि सबसे पहले ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित सभी महागठबंधन के नेता गांधी मैदान गेट नंबर-1 से होते हुए एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना, इनकम टैक्स गोलंबर और नेहरू पथ से होते हुए अंबेडकर मूर्ति तक जाएंगे। यहां कार्यक्रम में शामिल लोगों को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि राज्य के विकास में भी बाधा डालती हैं। हमें चाहिए कि हम एक जागरूक नागरिक के रूप में इन मुद्दों पर ध्यान दें और सही जानकारी के साथ आगे बढ़ें।
RashtraPress
12 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में वर्तमान में किस पार्टी की सरकार है?
बिहार में भाजपा की सरकार है, जैसा कि कृष्णा अल्लावरु ने कहा।
क्या 'वोट चोरी' से सरकार बनना संभव है?
'वोट चोरी' से बनी सरकार जनता के हित में काम नहीं कर सकती।
राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का उद्देश्य क्या है?
'वोटर अधिकार यात्रा' का उद्देश्य लोगों को वोट चोरी के खिलाफ जागरूक करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले