11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा ने चुनाव आयोग को 'हाईजैक' किया? : प्रणव झा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा ने चुनाव आयोग को 'हाईजैक' किया? : प्रणव झा

सारांश

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने चुनाव आयोग को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण में गंभीर विसंगतियाँ हैं, जिनका तत्काल समाधान होना चाहिए। क्या बिहार में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है?

मुख्य बातें

भाजपा पर चुनाव आयोग को हाईजैक करने का आरोप मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ियाँ सामने आईं कांग्रेस की मांग - विसंगतियों का त्वरित समाधान

पटना, 4 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने सोमवार को एसआईआर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग को हाईजैक कर लिया है। मतदाता पुनरीक्षण में मृत व्यक्तियों के नामों का भी सत्यापन किया गया और जिन्होंने कागज जमा नहीं किया, उनके फॉर्म भी जमा कर दिए गए।

बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रणव झा और बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने मिलकर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने बिहार में चुनाव आयोग को ओवरटाइम करने भेजा था। सूबे के लगभग सभी जिलों में मतदाताओं के नाम काटने की प्रक्रिया की गई, जो हड़बड़ी में गड़बड़ी की ओर इशारा करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर चल रहे मजाक की भर्त्सना करती है। साथ ही, विसंगतियों को तत्काल सुधारने के बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की मांग करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग बिहार में भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। नामों को चिन्हित करके काटा जा रहा है और मतदान सूची में क्रमांक बदला जा रहा है। मृत व्यक्तियों को जीवित दिखाया जा रहा है और जीवित मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। इन गंभीर विसंगतियों के कारण चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठता है। चुनाव आयोग ने जिस तेजी से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया है, वह स्वयं में संदेह पैदा करता है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री, बिहारीगंज एवं उदाकिशुनगंज के विधायक रहे डॉ. रविंद्र चरण यादव और बेगूसराय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कुमार ने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डॉ. यादव का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि रविंद्र चरण यादव जैसे ऊर्जावान और लोकप्रिय नेता का कांग्रेस में आना इस बात का संकेत है कि बिहार में बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों एवं समुदायों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नीरज कुमार का भी पार्टी में स्वागत किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या भाजपा ने चुनाव आयोग को हाईजैक किया है?
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने चुनाव आयोग को हाईजैक कर लिया है, जिससे मतदाता पुनरीक्षण में गंभीर विसंगतियाँ सामने आई हैं।
मतदाता पुनरीक्षण में क्या गड़बड़ियाँ हुई हैं?
प्रणव झा के अनुसार, मृत व्यक्तियों के नामों का सत्यापन किया गया और जिनका कागज जमा नहीं हुआ, उनके फॉर्म भी जमा कर दिए गए।
कांग्रेस का इस मामले में क्या स्टैंड है?
कांग्रेस पार्टी इस प्रक्रिया की भर्त्सना करती है और विसंगतियों को तुरंत सुधारने की मांग कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 12 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले