क्या कांग्रेस हमेशा <b>स्तरहीन राजनीति</b> करती है? <b>विश्वास सारंग</b> का बयान
सारांश
मुख्य बातें
भोपाल, 12 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने बिहार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एआई-जनरेटेड वीडियो साझा करने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे अधिक शर्मनाक और आपत्तिजनक कुछ नहीं हो सकता।
राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा स्तरहीन राजनीति करती है और इस वीडियो के माध्यम से अपनी स्तरहीनता को पूरी तरह से उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इसका जवाब अवश्य देगी।
विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस हमेशा पीएम मोदी का अपमान करती है और इस वीडियो ने मर्यादाओं एवं परंपराओं को तार-तार कर दिया है, जो अत्यंत शर्मनाक है। सारंग ने आगे कहा कि कांग्रेस को पीड़ा इस बात से है कि पीएम मोदी एक गरीब परिवार और पिछड़े वर्ग से आते हैं।
उन्होंने तंज करते हुए कहा कि नेहरू परिवार को यह स्वीकार नहीं हो रहा है कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री कैसे बन गया।
राजनीति में मुद्दों की चर्चा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे पर बहस की जा सकती है, लेकिन व्यक्तिगत हमले को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। कांग्रेस ने जिस तरह से पीएम मोदी का अपमान किया है, राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्तरहीन राजनीति को किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस को बिहार की जनता जरूर सबक सिखाएगी।
विश्वास सारंग ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के नेता ने दरभंगा की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ भाषा की मर्यादा तोड़ी थी। कांग्रेस ने उस समय इससे पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो कांग्रेस के हैंडल से साझा किया गया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस ही इन सबके पीछे है। कांग्रेस केवल शर्मनाक राजनीति करती है। देश की जनता और बिहार की जनता यह सब देख रही है, और जल्द ही सबक सिखाया जाएगा।