5 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ये मिठास जहर नहीं है? मेमोरी और इम्यूनिटी को बूस्ट करते हुए कई फायदे देती है!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ये मिठास जहर नहीं है? मेमोरी और इम्यूनिटी को बूस्ट करते हुए कई फायदे देती है!

सारांश

गुड़ के फायदे जानें! क्या यह सच में जहर नहीं है? इस मीठे पदार्थ के अद्भुत स्वास्थ्य लाभों को जानकर आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगे। ना केवल यह स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इम्यूनिटी और मेमोरी को भी बूस्ट करता है।

मुख्य बातें

गुड़ का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
पोषक तत्वों का भंडार है।
सफेद चीनी का स्वस्थ विकल्प है।
रोज़ाना गुड़ का सेवन शरीर दर्द से बचाता है।
एंटी-एलर्जी गुणों से भरपूर।

नई दिल्ली, 7 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। सामान्यतः मिठास को धीमे जहर के रूप में देखा जाता है, जो धीरे-धीरे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन एक विशेष मिठास है, जो फायदे पहुंचाती है और सीमित मात्रा में सेवन करने पर हानिकारक नहीं होती। जी हां! हम बात कर रहे हैं गुड़ की, जो न केवल स्वाद को बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, गुड़ शरीर और मन को पोषण प्रदान करता है। तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, शुंठी और मुनक्का से बनी हर्बल चाय या काढ़े में 10-20 ग्राम गुड़ मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।

आयुर्वेद में इसे 'औषधीय चीनी' कहा गया है, जो लगभग 3000 वर्षों से चिकित्सा में उपयोगी है।

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, गुड़, गन्ने से बना एक पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम जैसे खनिज होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। गुड़ में जड़ी-बूटियां या मसाले मिलाकर इसके स्वास्थ्य लाभ और बढ़ाए जा सकते हैं। यह सफेद चीनी का एक स्वस्थ विकल्प है, जो पाचन सुधारने और संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

आयुर्वेद में कहा गया है कि गुड़ से बनी चाय ताजगी प्रदान करती है और सुस्ती को दूर करती है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि दिन में एक या दो बार गुड़ युक्त हर्बल चाय पीने से सेहत को अनेक लाभ मिलते हैं।

इसके एंटी-एलर्जी गुण फेफड़ों में एलर्जी उत्पन्न करने वाले तत्वों को रोकते हैं, जिससे सांस की तकलीफ और खांसी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। गुड़ गले और फेफड़ों के संक्रमण के उपचार में भी प्रभावी है। इसमें डिटॉक्स गुण भी होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालते हैं।

गुड़ में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है, जिससे खून साफ रहता है और एनीमिया का खतरा कम होता है। नियमित रूप से गुड़ का सेवन शरीर दर्द जैसी सामान्य समस्याओं से बचाने में भी सहायक है।

भारत गुड़ का एक प्रमुख उत्पादक देश है। विशेषज्ञों के अनुसार, गुड़ को हर्बल काढ़े के साथ गर्मागर्म पीना विशेष रूप से लाभकारी होता है। यह न केवल ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे डायबिटिज रोगियों के लिए भी यह एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

गुड़ की विशेषताओं का अध्ययन करते हुए यह स्पष्ट होता है कि यह न केवल एक मिठाई है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करता है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी में सुधार और कई रोगों से सुरक्षा मिलती है। यह एक प्राकृतिक विकल्प है, जो आज के समय में अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
5 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुड़ के क्या फायदे हैं?
गुड़ में पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने, पाचन में सुधार, और शरीर से हानिकारक तत्वों को निकालने में मदद करते हैं।
क्या गुड़ डायबिटीज रोगियों के लिए सुरक्षित है?
गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो यह डायबिटीज रोगियों के लिए एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले