15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कुछ पार्टियां हमेशा पाकिस्तान को क्लीन चिट देती हैं? : कविंदर गुप्ता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कुछ पार्टियां हमेशा पाकिस्तान को क्लीन चिट देती हैं? : कविंदर गुप्ता

सारांश

क्या कुछ राजनीतिक दल पाकिस्तान को हमेशा बचाते हैं? कविंदर गुप्ता के ताजे बयान ने इस मुद्दे पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर भाजपा का तीखा जवाब। जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

कविंदर गुप्ता ने कांग्रेस के बयान की कड़ी आलोचना की।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पाकिस्तान पर सवाल उठाया।
भाजपा ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ बताया।
गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को अनुचित बताया।
जोज़िला सुरंग का महत्व बताया गया।

जम्मू, 28 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता पर उठाए गए सवालों की कड़ी निंदा की।

गुप्ता ने कहा कि कुछ पार्टियां हमेशा पाकिस्तान को क्लीन चिट देने और उसे सही ठहराने का प्रयास करती हैं, और उनकी भाषा कभी-कभी पाकिस्तान के साथ मेल खाती प्रतीत होती है।

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में कहा, 'आप यह क्यों मानते हैं कि वे पाकिस्तान से आए थे'। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया करार दिया है।

साथ ही, लद्दाख के उपराज्यपाल ने लोकसभा और राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर होने वाली चर्चा को लेकर कहा कि इसे बहस का विषय नहीं बनाना चाहिए था। उन्होंने विपक्ष के रुख को राष्ट्र की एकता और अखंडता के खिलाफ बताया। गुप्ता का कहना है कि इस प्रकार की चर्चा सेना पर सवाल खड़े करने का प्रयास दर्शाती है और पाकिस्तानी मानसिकता को उजागर करती है।

सोमवार को लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार जम्मू पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जोज़िला सुरंग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सुरंग स्थानीय निवासियों और सुरक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे लोगों को बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि 2026 तक इस सुरंग को दोनों तरफ से जोड़ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है। लद्दाख के विकास के प्रति हम सभी प्रतिबद्ध हैं। लद्दाख विकास की ओर अग्रसर है। वहां के लोगों की हमसे बड़ी उम्मीदें हैं और हमें उन पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि पहले दौरे के दौरान वे आठ स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी बताता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में राजनीतिक विवादों से परे रहना आवश्यक है। हमें हमेशा देशहित को पहले रखना चाहिए।
RashtraPress
15 जुलाई 2026
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले