क्या राहुल को बताना चाहिए कि तेलंगाना चुनाव में गड़बड़ी हुई थी या नहीं? : संजय जायसवाल

Click to start listening
क्या राहुल को बताना चाहिए कि तेलंगाना चुनाव में गड़बड़ी हुई थी या नहीं? : संजय जायसवाल

सारांश

क्या राहुल गांधी तेलंगाना चुनाव की गड़बड़ी पर चुप हैं? जानिए भाजपा सांसद संजय जायसवाल का क्या कहना है।

Key Takeaways

  • राहुल गांधी ने चुनावों में धांधली की आशंका जताई है।
  • भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने चुनौती दी कि राहुल तेलंगाना चुनाव में गड़बड़ी के बारे में बताएं।
  • इलेक्शन कमीशन की पारदर्शिता पर संजय ने भरोसा जताया।
  • भ्रष्टाचार और बूथ लूटने की परंपरा को खत्म करने का संकल्प।

बेतिया, 3 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने बिहार विधानसभा चुनाव में भी धांधली की संभावनाएं जताई हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है।

संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि तेलंगाना चुनाव में कोई गड़बड़ी हुई थी या नहीं। उन्‍होंने यह भी कहा कि राहुल बिहार में होने वाले चुनाव में अपनी हार को स्वीकार कर चुके हैं।

भाजपा सांसद ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान कहा, "राहुल गांधी को बताना चाहिए कि तेलंगाना में गड़बड़ी हुई थी या नहीं। राहुल जानते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी हार निश्चित है। इससे पहले ही वे ईवीएम का रोना शुरू कर देते हैं। यह अच्छी बात है कि वे पहले से ही अपनी हार मान चुके हैं, इसलिए यह सब बोल रहे हैं।"

उन्‍होंने यह भी कहा कि इलेक्शन कमीशन पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि जब शहाबुद्दीन बाहर आता था, तो 700 बूथों पर कब्जा कर लेता था। क्या राहुल यही चाहते हैं कि राजद के गुंडे निकले और सभी बूथों पर कब्जा कर लें?

उन्‍होंने यह स्पष्ट किया कि अब चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सकती। दो वोटरों के बीच एक मिनट का अंतर होना अनिवार्य है, जिसके कारण एक घंटे में 60 से अधिक वोट डाले नहीं जा सकते हैं। यही कारण है कि अब लालू प्रसाद और राष्ट्रीय जनता दल बूथ लूटने का काम नहीं कर पा रहे हैं। बूथ लूटने की परंपरा को फिर से शुरू करने के लिए राहुल गांधी बार-बार सवाल उठाते रहते हैं।

Point of View

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने उन्हें चुनौती दी है। यह दर्शाता है कि राजनीति में आरोपों का खेल हमेशा चलता रहता है। ऐसे में, जनता को सचाई जानने का हक है।
NationPress
17/02/2026

Frequently Asked Questions

तेलंगाना चुनाव में गड़बड़ी के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं?
राहुल गांधी ने तेलंगाना चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई है, जिसका जवाब भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने मांगा है।
संजय जायसवाल ने राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाए?
संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी अपनी हार मान चुके हैं और ईवीएम पर सवाल उठाकर ध्यान भटकाना चाहते हैं।
Nation Press