10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बयान सही है? : संजय जायसवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बयान सही है? : संजय जायसवाल

सारांश

क्या राहुल गांधी का बिहार चुनाव को लेकर दिया गया बयान सही है? जानें भाजपा सांसद संजय जायसवाल का क्या कहना है और इस बयान के बाद का राजनीतिक माहौल।

मुख्य बातें

राहुल गांधी ने बिहार चुनाव में धांधली के संकेत दिए हैं।
भाजपा ने उनके आरोपों का कड़ा विरोध किया है।
संजय जायसवाल ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
भाजपा अपनी चुनावी जीतों को अपनी रणनीति का परिणाम मानती है।
जनता को चुनावी प्रचार से सावधान रहने की जरूरत है।

नई दिल्ली, 9 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली के बाद आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में ऐसा होने की आशंका जताई है। पटना में बुधवार को महागठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था, वैसे ही बिहार के चुनाव को भी चोरी करने की कोशिश की जाएगी। राहुल गांधी के इस बयान के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान आधारहीन और हताशा भरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार को पचाने में नाकाम रही है और अनर्गल आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। जब राहुल गांधी लोकसभा चुनाव जीते, तब सब कुछ सही था, लेकिन विधानसभा चुनाव में हारने पर अब सब गड़बड़ हो गया है। हम अपनी कमियों को सुधारते हुए आगे बढ़ते हैं, यही वजह है कि भाजपा ने हरियाणा और महाराष्ट्र में शानदार जीत हासिल की।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद को "ईश्वर का प्रतीक" मानते हैं और उनकी जुबान से निकला हर शब्द हमारे लिए सत्य होता है। वह ऐसी गलतियां करते रहें, यह हमारे लिए अच्छा है।

उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड घोटाला किया है। इन सबकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी। कांग्रेस की हताशा और झूठे आरोप उनकी हार की बौखलाहट को दर्शाते हैं। जनता सब देख रही है और वह ऐसी साजिशों को सफल नहीं होने देगी। मैं बिहार की जनता से अपील करता हूं कि कांग्रेस के भ्रामक प्रचार से सावधान रहें और भाजपा के विकास कार्यों पर भरोसा रखें।"

संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को कड़ा संदेश देते हुए कहा, "जो करना है, कर लीजिए, लेकिन कानून अपना काम करेगा। आप कितने भी बड़े हों, कहीं भी बैठे हों, कानून आपको नहीं छोड़ेगा। सजा जरूर मिलेगी।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने बिहार चुनाव को लेकर क्या कहा?
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव को भी चोरी करने की कोशिश की जाएगी, जैसे महाराष्ट्र में हुआ।
संजय जायसवाल ने राहुल गांधी के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
संजय जायसवाल ने राहुल के बयान को आधारहीन और हताशा भरा करार दिया है।
क्या राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं?
हां, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड घोटाले का आरोप लगाया।
भाजपा की चुनावी जीत का क्या कारण है?
भाजपा का कहना है कि वे अपनी कमियों को सुधारते हुए आगे बढ़ रहे हैं, जिससे उन्हें हरियाणा और महाराष्ट्र में सफलताएं मिली।
क्या बिहार की जनता को राहुल गांधी के आरोपों पर विश्वास करना चाहिए?
जनता को सावधान रहना चाहिए और किसी भी भ्रामक प्रचार से बचना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले