18 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या संसद के शीतकालीन सत्र में चुनाव सुधारों पर होगी सार्थक बहस? अमित शाह देंगे शाम 5 बजे जवाब

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या संसद के शीतकालीन सत्र में चुनाव सुधारों पर होगी सार्थक बहस? अमित शाह देंगे शाम 5 बजे जवाब

सारांश

क्या संसद के शीतकालीन सत्र में चुनाव सुधारों पर सार्थक बहस होगी? केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम 5 बजे लोकसभा में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। जानें इस मुद्दे पर क्या है विपक्ष और सत्ता पक्ष का रुख।

मुख्य बातें

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है।
अमित शाह आज शाम 5 बजे चुनाव सुधारों पर बोलेंगे।
विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच हंगामा हुआ।
राहुल गांधी ने कई महत्वपूर्ण सुधारों की मांग की।

नई दिल्ली, १० दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों के मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ। बुधवार को शाम ५ बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में बहस का समापन करते हुए चुनाव सुधारों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "गृहमंत्री अमित शाह आज शाम ५ बजे के आस-पास लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बोलेंगे।"

इससे पहले रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि राहुल गांधी कुछ ठोस सुझाव देंगे, लेकिन उन्होंने हमें निराश किया है। संसद का समय अमूल्य है, और देश विपक्ष के नेता से बेहतर भाषण की उम्मीद करता है।"

संसद में चुनाव सुधार पर हो रही बहस के दौरान मंगलवार को विपक्ष ने विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) प्रक्रिया को एनआरसी का नाम देकर मतदाता अधिकारों पर हमला बताया, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर वोट चुराने के पुराने आरोप लगाए।

लोकसभा में राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में तीन महत्वपूर्ण सुधारों की मांग की। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ा राष्ट्र-विरोधी कृत्य वोट 'चोरी' है; जब आप वोट नष्ट करते हैं, तो भारत की अवधारणा नष्ट करते हैं।"

राहुल ने यह भी कहा कि चुनाव से कम से कम एक महीने पहले मशीन-रीडेबल वोटर लिस्ट सार्वजनिक होनी चाहिए, सीसीटीवी फुटेज मिटाने वाला कानून वापस लिया जाए, विपक्ष को ईवीएम तक पहुंच मिले, और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा, "सरकार ये सुधार नहीं चाहती, लेकिन हम हर हाल में बदलाव लाएंगे।"

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में अब तक 10 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) इस प्रक्रिया में अपनी जान गंवा चुके हैं। हम मांग करते हैं कि मृतक बीएलओ के परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुदान राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।"

बता दें कि आज के सत्र में अमित शाह के भाषण पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां वे एसआईआर, ईवीएम और अन्य सुधारों पर सरकार का पक्ष रखेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप से ज्यादा जरूरी है कि देश के भविष्य के लिए ठोस सुधार लागू हों।
RashtraPress
18 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संसद का शीतकालीन सत्र कब शुरू हुआ?
संसद का शीतकालीन सत्र १० दिसंबर को शुरू हुआ।
अमित शाह कब चुनाव सुधारों पर बोलेंगे?
अमित शाह बुधवार को शाम ५ बजे चुनाव सुधारों पर बोलेंगे।
राहुल गांधी ने चुनाव सुधारों पर क्या कहा?
राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में तीन प्रमुख सुधारों की मांग की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले