जब जीवन जटिल हो, तो शब्द ही देते हैं स्थिरता: लिसा रे

Click to start listening
जब जीवन जटिल हो, तो शब्द ही देते हैं स्थिरता: लिसा रे

सारांश

लिसा रे ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी कविता पुस्तक के बारे में बताया। उन्होंने कविता के माध्यम से अनिश्चितता और जीवन की जटिलताओं पर अपने विचार साझा किए।

Key Takeaways

  • लिसा रे शब्दों को जीवन में सहारा मानती हैं।
  • उनकी कविताएं अस्थिर परिस्थितियों में जी रहे लोगों के लिए हैं।
  • सोशल मीडिया पर उन्होंने एक शांत जगह बनाई है अपनी कविताओं के लिए।
  • दुबई में हाल की घटनाओं ने उन्हें प्रभावित किया है।
  • उनकी कविता की किताब जल्द ही रिलीज होगी।

मुंबई, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। कनाडाई-भारतीय अभिनेत्री लिसा रे अक्सर सोशल मीडिया पर विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय साझा करती हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक विशेष नोट के माध्यम से बताया कि वे अपनी आगामी कविताओं की एक किताब पर काम कर रही हैं।

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने एक ऐसी शांत जगह बनाई थी जहां वे अपनी कविताएं साझा कर सकें। उन्होंने लिखा, "मेरे लिए शब्द हमेशा से सहारा रहे हैं, जब जीवन उलझा हुआ लगता है, तो केवल भाषा ही मुझे स्थिर जमीन देती है। मैं अब धीरे-धीरे, व्यक्तिगत रूप से कविताओं की एक किताब पर कार्यरत हूं और अब लगता है कि इसे सभी के सामने लाने का समय आ गया है।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा कि अंधेरे में लोग गीत गाते हैं, कला बनाते हैं और भाषा की मदद से उस बोझ को संभालते हैं, जो अकेले उठाना मुश्किल होता है। उन्होंने लिखा, "मेरे दूसरे घर दुबई में हाल की घटनाओं को देखना बहुत कठिन रहा। यूएई के नागरिक अपेक्षाकृत सुरक्षित हैं और वहां की नेतृत्व व्यवस्था अच्छी है, लेकिन अनिश्चितता, दोस्तों के संदेश और सभी का सांस रोककर इंतजार करना बहुत भारी पड़ रहा है।"

लिसा ने अपनी पोस्ट में एक कविता भी साझा की, जो सुबह-सुबह उनके मन में आई। उन्होंने बिना किसी बदलाव के इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। यह कविता खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो अस्थिर परिस्थितियों में जी रहे हैं।

अभिनेत्री ने लिखा, "मेरे पति का पालन-पोषण लेबनान में हुआ, जहां ऊपर से मिसाइलें गिरती रहती थीं। यह कविता उनके साहस, परिवार की दृढ़ता और दुनियाभर के उन परिवारों के लिए है, जिनकी सामान्य जिंदगी में सायरन की आवाज हमेशा शामिल रही है।"

लिसा ने कविता की एक विशेष पंक्ति सभी के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, "जब आप पंखुड़ियों की ओर हाथ बढ़ाते हैं और सिर गायब होता है।"

इस पंक्ति की प्रेरणा उनकी बहन के आने वाले उपन्यास 'द फर्स्ट हाउस' से मिली है। उन्होंने लिखा, "कला एक-दूसरे से जुड़ती है और हम एक-दूसरे के शब्दों से साहस लेते हैं।"

अंत में, उन्होंने संदेश देते हुए लिखा, "अगर समय अनिश्चितताओं से भरा है, तो इसका उत्तर सृजन से दें, सहानुभूति से दें, और आवाज उठाकर दें।"

लिसा रे ने बताया कि उनकी कविता की किताब जल्द ही रिलीज होने वाली है। उन्होंने लोगों से इसे प्री-ऑर्डर करने की अपील की और कहा कि वे मानती हैं कि यह साल की सबसे चर्चित किताबों में से एक होगी।

Point of View

लिसा रे के शब्द हमें यह सिखाते हैं कि कैसे कला और साहित्य जीवन के कठिन समय में सहारा बन सकते हैं। उनकी कविताएं न केवल व्यक्तिगत अनुभवों का प्रतिनिधित्व करती हैं, बल्कि वे समाज के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत हैं।
NationPress
15/03/2026

Frequently Asked Questions

लिसा रे अपनी नई किताब के बारे में क्या कहती हैं?
लिसा रे का कहना है कि उनकी कविताएं उन लोगों के लिए हैं जो अस्थिर परिस्थितियों में जी रहे हैं और शब्द ही उन्हें स्थिरता देते हैं।
लिसा रे ने अपने सोशल मीडिया पर क्या साझा किया?
लिसा रे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट और एक कविता साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त किया।
Nation Press