8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महुआ माझी का भाजपा पर हमला: क्षेत्रीय दलों को सतर्क रहने का किया आह्वान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महुआ माझी का भाजपा पर हमला: क्षेत्रीय दलों को सतर्क रहने का किया आह्वान

सारांश

महुआ माझी ने भाजपा की मंशा पर सवाल उठाते हुए क्षेत्रीय दलों को चेताया है। उनका कहना है कि भाजपा पर भरोसा करने वाले दलों का अस्तित्व खत्म हो गया है। जानें महिला आरक्षण पर उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

महुआ माझी का भाजपा पर तीखा हमला क्षेत्रीय दलों को सावधान रहने की सलाह महिला आरक्षण बिल में देरी पर चिंता ओडिशा का उदाहरण दिया गया नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी बने मुख्यमंत्री

रांची, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की सांसद महुआ माझी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने क्षेत्रीय दलों को चेताया है कि उन्हें भाजपा से सावधान रहना चाहिए।

रांची में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में सांसद महुआ माझी ने कहा कि भाजपा का यही चाल-चरित्र हमेशा से देखने को मिला है। जिस भी क्षेत्रीय पार्टी ने भाजपा पर भरोसा किया और उसके साथ गठबंधन किया, उसका अस्तित्व लगभग खत्म हो गया।

महुआ माझी ने ओडिशा का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेडी ने भाजपा को समर्थन दिया, लेकिन भाजपा ने उनके साथ विश्वासघात किया। कई सांसदों को इस्तीफा दिलाकर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। बिहार में जनादेश नीतीश कुमार को मिला था, लेकिन उन्हें राज्यसभा भेजकर निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा अब अपना मुख्यमंत्री बनाएगी, जो सीधे तौर पर जनता के जनादेश का अपमान है।

महिला आरक्षण बिल पर महुआ माझी ने कहा कि हमारा समर्थन हमेशा से था। जब यह बिल आया, उससे पहले भी हमने बार-बार महिला आरक्षण की मांग की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान विशेष सत्र बुलाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया। उस समय सभी महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई थी कि आगामी चुनावों में उन्हें आरक्षित सीटें मिलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में कहा गया कि यह आरक्षण 2029 में लागू होगा।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर महुआ माझी ने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज में न्याय की बात सबसे पहले बाबा साहेब ने ही कही थी। आज शायद उन्हीं के प्रयासों का फल है कि महिलाएं इतना आगे बढ़ चुकी हैं। हम लोग कल दिल्ली जा रहे हैं, जहां महिला आरक्षण बिल से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। सम्राट चौधरी अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनके दिशा निर्देश में अब बिहार की डबल इंजन सरकार चलेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महुआ माझी ने भाजपा पर कौन सा आरोप लगाया?
महुआ माझी ने कहा कि भाजपा पर भरोसा करने वाले क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व खत्म हो गया है।
महिला आरक्षण बिल पर महुआ माझी का क्या कहना है?
महुआ माझी ने कहा कि वे महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती हैं, लेकिन इसे लागू करने में देरी हो रही है।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद कौन मुख्यमंत्री बने हैं?
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।
महुआ माझी ने ओडिशा का उदाहरण क्यों दिया?
उन्होंने कहा कि बीजेडी ने भाजपा को समर्थन दिया, लेकिन भाजपा ने उनके साथ विश्वासघात किया।
महुआ माझी कब दिल्ली जा रही हैं?
महुआ माझी ने बताया कि वे कल दिल्ली जा रही हैं, जहां महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले