2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अभिनेत्री मौनी रॉय ने पशुपतिनाथ के दर्शन किए और काठमांडू की तस्वीरें साझा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अभिनेत्री मौनी रॉय ने पशुपतिनाथ के दर्शन किए और काठमांडू की तस्वीरें साझा की?

सारांश

अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल ही में नेपाल की यात्रा के दौरान भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए और अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा की। इस लेख में मौनी की यात्रा, उनके अनुभव और आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त करें। क्या आप जानना चाहते हैं कि मौनी ने क्या कहा?

मुख्य बातें

मौनी रॉय ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए।
उन्होंने काठमांडू की गलियों में शॉपिंग की।
मौनी ने चार ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी की।
उन्हें ओणम का त्योहार मनाते हुए भी देखा गया।
वह जल्द ही एक नई फिल्म में दिखेंगी।

मुंबई, 7 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में नेपाल की यात्रा पर गई थीं, जहां उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए। अपनी इस यात्रा की कुछ अद्भुत तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर साझा की हैं।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए मौनी रॉय ने लिखा, “पशुपतिनाथ! ना सम्मान का मोह, ना अपमान का भय। आपके दर्शन कर मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं।”

इन तस्वीरों में मौनी रॉय भगवान के दर्शन के बाद काठमांडू की गलियों में शॉपिंग करती हुई भी नजर आईं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक चार ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी कर ली है।

इससे पहले, मौनी रॉय ने एक दक्षिण भारतीय अंदाज में सज-धज कर ओणम का त्योहार मनाया था। इस अवसर की तस्वीरें भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं, जिसमें वह सुनहरे बॉर्डर वाली क्लासिक सफेद साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में उन्हें पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हुए भी देखा गया।

तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'ओणम की शुभकामनाएं।'

एक साक्षात्कार में, मौनी रॉय ने कहा, "शुरुआत में मुझे लोग डेट के लिए पूछते दिखाई देते थे। लेकिन कुछ लोग मुझे बदनाम करने के लिए एआई के जरिए मेरे चेहरे को किसी गलत इंसान पर लगातार पोस्ट करते दिखे। यह बहुत घिनौना था। मैं सोचती हूं कि ये लोग इतने बुरे कैसे हो सकते हैं?"

काम के मोर्चे पर, मौनी रॉय बहुत जल्द डेविड धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर जैसे सितारे भी शामिल हैं।

हाल ही में, मौनी रॉय को “सालाकार” सीरीज में एक भारतीय महिला जासूस की भूमिका में देखा गया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दिखाया है कि कैसे वे अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को संतुलित करती हैं। उनके अनुभवों से यह स्पष्ट होता है कि वे अपने प्रशंसकों के प्रति कितनी प्रतिबद्ध हैं।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मौनी रॉय ने कहाँ दर्शन किए?
मौनी रॉय ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए।
मौनी रॉय ने अपनी यात्रा की तस्वीरें कहाँ साझा की?
उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले