प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर एनडीए नेताओं ने कहा, देश को मिला प्रेरणादायक नेतृत्व

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर एनडीए नेताओं ने कहा, देश को मिला प्रेरणादायक नेतृत्व

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाकर एक नई मिसाल कायम की है। एनडीए सांसदों ने उनकी प्रशंसा की है और उनके नेतृत्व को प्रेरणादायक बताया है।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल ऐतिहासिक है।
एनडीए नेताओं ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
मोदी का नेतृत्व देश को प्रेरित करता है।
भाजपा सांसदों ने भविष्य में और विकास की उम्मीद जताई।

नई दिल्ली, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का विशेष रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस सफलतम उपलब्धि पर एनडीए के सांसदों ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।

भाजपा सांसद शशांक मणि ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "हम हमेशा अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते हैं। जिस प्रकार से उन्होंने देश का और अपने पूर्व राज्य का मार्गदर्शन किया है, वह वास्तव में सराहनीय है। पूरा देश गर्वित है।"

भाजपा सांसद रवि किशन ने भी अपनी बात रखते हुए कहा, "वे केवल सबसे लंबे समय तक नहीं, अपितु सबसे निष्कलंक नेता हैं। जब आप समर्पण के साथ देश की सेवा करते हैं, तो आपकी पहचान वैश्विक स्तर पर फैलती है। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी है, और हमें ऐसे देश पर गर्व है।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा, "मैं उनसे निवेदन करता हूं कि इस बार कम से कम जमीनी हकीकत को समझें। हर कोई प्रधानमंत्री मोदी को वोट देना चाहता है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।"

ममता बनर्जी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा, "कोई भी अपने मुंह मियां मिट्ठू बन सकता है। मुसलमानों के वोट को प्रभावित करने के लिए उन्होंने अपना लुक भी बदला है, लेकिन इस बार बंगाल में परिवर्तन की लहर साफ दिखाई दे रही है। बंगाल की जनता इसे बांग्लादेश नहीं बनने देगी और टीएमसी का इरादा ध्वस्त हो जाएगा।"

राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से बधाई देना चाहता हूं। मैं उनके द्वारा समाज के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की सराहना करता हूं और उनके नेतृत्व की प्रशंसा करता हूं। उनके नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है।"

सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री देश के बहुत ही लोकप्रिय नेता हैं और उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हम उन्हें बधाई देते हैं और यह खुशी की बात है कि भविष्य में भी वे अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते रहेंगे। भाजपा के राज में जितना विकास हो रहा है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। हमारी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह समाचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जो देशवासियों के लिए गर्व का विषय हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी ने कितने समय तक कार्य किया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख के रूप में कार्य किया है।
एनडीए सांसदों ने मोदी के कार्यकाल पर क्या कहा?
एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की और उन्हें बधाई दी।
राष्ट्र प्रेस