26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई के इस्कॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल मिला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई के इस्कॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल मिला?

सारांश

मुंबई के गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। पुलिस और बम स्क्वायड की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यह घटना सुरक्षा चिंताओं को उजागर करती है।

मुख्य बातें

इसकॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल मिला था।
पुलिस और बम स्क्वायड ने जांच की।
जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
गावदेवी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले भी मुंबई में इसी तरह की धमकियां मिली हैं।

मुंबई, २२ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। गिरगांव में स्थित इस्कॉन मंदिर को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल की सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन ने तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन और बम स्क्वायड को सूचित किया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और पूरे मंदिर परिसर की गहन जांच की। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई।

यह धमकी भरा ईमेल इस्कॉन मंदिर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया था। इस समय गावदेवी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।

इससे पहले, गुरुवार को ईमेल के जरिए मुंबई के एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जानकारी के अनुसार, वरली स्थित 'फोर सीजन' होटल को एक अज्ञात शख्स द्वारा धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। होटल प्रशासन ने तुरंत मेल की जानकारी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

ईमेल में तमिलनाडु पुलिस के लिए यूनियन बनाने की मांग की गई थी। ईमेल के जरिए ७ आईडीएक्स और आईईडी ब्लास्ट की धमकी दी गई थी, जिसमें 'फोर सीजन', मुंबई (होटल) के ३ वीआईपी रूम का जिक्र था।

वहीं, पिछले महीने मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी। बीएसई को उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला था। बीएसई को यह ईमेल कॉमरेड पिनयारी विजयन नाम की आईडी से प्राप्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। धमकी भरे संदेश में लिखा था, "बीएसई के फिरोज टावर बिल्डिंग में चार आरडीएक्स आईईडी बम रखे गए हैं और ये दोपहर ३ बजे फटेंगे।"

सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों के भीतर, मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए। तलाशी के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद, पुलिस ने घोषणा की कि धमकी भरा मेल एक अफवाह थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हमारी सुरक्षा तंत्र में कोई कमी है। मुंबई जैसे शहर में ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं और हमें इसके प्रति सजग रहना होगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस धमकी भरे ईमेल में क्या लिखा था?
ईमेल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी और कुछ विशिष्ट स्थानों का उल्लेख किया गया था।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और पूरे मंदिर की जांच की।
क्या जांच में कुछ संदिग्ध मिला?
नहीं, जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।
क्या इससे पहले भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं?
हाँ, इससे पहले भी मुंबई में इसी तरह की धमकियां मिली हैं।
इस्कॉन मंदिर की सुरक्षा कैसे है?
इस्कॉन मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सहायता ली जाती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले