25 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई में मेयर भाजपा का ही बनेगा? शुभा राऊल का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई में मेयर भाजपा का ही बनेगा? शुभा राऊल का बयान

सारांश

मुंबई नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। शुभा राऊल का कहना है कि अब मुंबई में भाजपा का मेयर बनेगा। इस जीत के पीछे पीएम मोदी के विकास के नारे का बड़ा योगदान है। जानिए इस चुनाव के परिणामों पर और क्या प्रतिक्रिया दी गई है।

मुख्य बातें

भाजपा ने 23 से अधिक नगर निगमों में बढ़त बनाई है।
मुंबई में भाजपा का मेयर बनने की संभावना है।
पीएम मोदी की विकास की नीतियों का असर दिखा।

नई दिल्ली, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों के परिणाम में भाजपा ने 23 से अधिक निगमों में अपनी बढ़त दर्ज की है। मुंबई में भाजपा की लहर का असर साफ नजर आ रहा है। यहां भाजपा-शिवसेना के गठबंधन ने वर्षों से बीएमसी में जमे ठाकरे राज को उखाड़कर फेंक दिया है। मुंबई और महाराष्ट्र में महायुति को मिले समर्थन पर देशभर से बधाइयां आ रही हैं।

महाराष्ट्र के निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन की जीत पर राष्ट्र प्रेस ने कुछ नेताओं से बातचीत की।

मुंबई की पूर्व मेयर शुभा राऊल ने कहा, "हम सभी इतिहास बनते हुए देख रहे हैं। उत्सव का माहौल बना हुआ है। अब मुंबई में भाजपा का ही मेयर बनेगा।" उन्होंने कहा कि मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में पीएम मोदी की विचारधारा को जीत मिली है। विकास के कार्यों के लिए जनता ने हमें वोट दिया है।

भाजपा नेता अनूप अग्रवाल ने कहा, "मैं धुले के लोगों का उनके जबरदस्त समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद करता हूं। विकास में उनके भरोसे को देखते हुए, उन्होंने हमें बड़ी जीत दिलाई है। 74 सीटों में से हमारे 50 उम्मीदवार जीते हैं।"

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा, "मुझे खुशी है कि हमारी पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास' के विजन के कारण हमें जीत मिली है। सभी कार्यकर्ताओं और महायुति गठबंधन का धन्यवाद देती हूं।"

भाजपा नेता सुरेखा लुंगारे ने अमरावती नगर निगम के वार्ड नंबर 2 में बड़े अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कहा, "आज मेरे लिए बहुत खास दिन है। मैं वार्ड के सभी मतदाताओं, शुभचिंतकों, दोस्तों और उन सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मेरे लिए कड़ी मेहनत की।"

भाजपा नेता अजीत चव्हाण ने कहा, "देश के कोने-कोने से लोग मुंबई आते हैं और देश को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते हैं। हम मराठी हैं। हमने मुंबई के लिए लड़ाई लड़ी है। कोई भी मुंबई को अलग नहीं कर सकता।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा ने कितने निगमों में जीत दर्ज की?
भाजपा ने 23 से अधिक निगमों में जीत दर्ज की है।
मुंबई में मेयर कौन बनेगा?
शुभा राऊल का कहना है कि अब मुंबई में भाजपा का ही मेयर बनेगा।
महायुति का समर्थन किसने किया?
महायुति को जनता से भारी समर्थन मिला है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले