11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुरादाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ता के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुरादाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ता के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया?

सारांश

मुरादाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश घायल हुए और उनके पास से बिना नंबर की बाइक भी बरामद की गई। जानिए इस घटना की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

पुलिस की तत्परता: पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की जिससे आरोपी पकड़े गए।
सामाजिक सुरक्षा: इस घटना ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए।
हिंदू संगठनों की प्रतिक्रिया: घटना के बाद संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
मुठभेड़ का महत्व: मुठभेड़ में पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली को दर्शाया।
स्थानीय समुदाय का सहयोग: स्थानीय लोगों ने मामले में पुलिस का साथ दिया।

मुरादाबाद, 5 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कटघर थाना पुलिस ने रविवार की शाम चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। ये बदमाश बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या में शामिल थे।

मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों की पहचान अविनाश और रोहित के रूप में हुई है। इनके साथी अक्कू शर्मा और जतिन को पुलिस ने रविवार सुबह ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। चारों बदमाश शोभित ठाकुर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी हैं।

असल में, पिछले सोमवार को दिनदहाड़े बलदेव पुरी के निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित ठाकुर को अक्कू शर्मा ने सिर में सटाकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मृतक के परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद से पुलिस की चार टीमें लगातार बदमाशों की धरपकड़ में जुटी थीं। देर शाम कटघर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया।

बाइक सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोली चलाना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में दोनों को पैर में गोली लगी। उसी समय पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की।

दोनों बदमाश भी कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी के निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि घटना के बाद हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक कटघर थाना का घेराव किया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो एक सकारात्मक कदम है। हमें हमेशा ऐसे जघन्य अपराधों पर नज़र रखनी चाहिए और समाज में शांति बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या कब हुई थी?
यह हत्या पिछले सोमवार को हुई थी।
पुलिस ने कितने बदमाशों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।
क्या बदमाशों के पास से कुछ बरामद हुआ?
हां, पुलिस ने बदमाशों के पास से बिना नंबर की बाइक और कारतूस बरामद किए।
मुठभेड़ के दौरान बदमाश घायल हुए थे?
जी हां, मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश घायल हुए।
इस घटना के बाद क्या हुआ?
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कटघर थाना का घेराव किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले