26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नासिक कृषि कुंभ 2026: किसानों के लिए आधुनिक तकनीक और जानकारी का उत्कृष्ट मंच

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नासिक कृषि कुंभ 2026: किसानों के लिए आधुनिक तकनीक और जानकारी का उत्कृष्ट मंच

सारांश

नासिक में आयोजित 'कृषि कुंभ 2026' किसानों के लिए एक अनूठा अवसर है, जहां वे नवीनतम कृषि तकनीकों और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस आयोजन से उनकी आय और उत्पादकता में वृद्धि की उम्मीद है।

मुख्य बातें

कृषि कुंभ 2026 का आयोजन नासिक में हुआ है।
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।
'महाविस्तार एआई' ऐप के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस कार्यक्रम में 20,000 किसान शामिल हुए।
कृषि विभाग की योजनाओं को विस्तार से समझाया जा रहा है।

नासिक, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित 'कृषि कुंभ 2026' किसानों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं लाभकारी आयोजन बन रहा है। इस कार्यक्रम के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, नई सिंचाई पद्धतियों और आधुनिक कृषि यंत्रों से सम्बंधित जानकारी प्रदान की जा रही है।

'कृषि कुंभ' का मुख्य उद्देश्य है खेती की उत्पादकता में वृद्धि करना, किसानों की आय को बढ़ाना और उन्हें वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती के तरीकों से जोड़ना। इस कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र से संबंधित विविध स्टॉल, प्रदर्शनी और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए हैं, जहां किसान विशेषज्ञों से सीधे बातचीत कर अपनी समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। राज्य सरकार और कृषि विभाग इस प्रकार के आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं और अधिक से अधिक किसानों को 'कृषि कुंभ' में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए लांच किया गया 'महाविस्तार एआई' मोबाइल ऐप भी खेती से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा रहा है।

सर्कल एग्रीकल्चर ऑफिसर पिंपलगांव बसवंत, मनोज दिलीप रूंथे ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि इस ऐप के माध्यम से किसानों को बाजार में उपलब्ध फसलों के ताजे दाम, जिले अनुसार उपयुक्त फसल, फसल की स्थिति और गुणवत्ता जैसी जानकारियाँ सरलता से मिल जाती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि ऐप में 'फर्टिलाइजर मात्रा कैलकुलेटर' जैसी सुविधा है, जिससे किसान अपनी ज़मीन की ज़रूरत के अनुसार उर्वरक की सही मात्रा का अनुमान लगा सकते हैं। ऐप के जरिए किसानों को मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों, जुताई से पहले की तैयारी, फसल प्रबंधन और मौसम के बदलाव से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं भी प्राप्त होती हैं।

मनोज दिलीप रूंथे ने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपने मोबाइल में 'महाविस्तार एआई' ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करें, ताकि वे खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और सही मार्गदर्शन का लाभ उठाकर अपनी उत्पादन और आय में वृद्धि कर सकें।

वहीं, सब-डिवीजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर बटु पाटिल ने बताया कि 'कृषि कुंभ 2026' के दूसरे दिन लगभग २०,००० किसान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष 'कृषि कुंभ' का आयोजन पिछले वर्षों की अपेक्षा बड़े स्तर पर किया गया है।

उन्होंने बताया कि आयोजन में १४ प्रकार की एक्सपोर्ट क्वालिटी अंगूर की किस्मों का प्रदर्शन किया गया है, साथ ही विभिन्न सब्जियों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कृषि विभाग की सभी योजनाओं को प्रदर्शनी और डिस्प्ले के माध्यम से किसानों को विस्तार से समझाया जा रहा है, ताकि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ ले सकें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कृषि कुंभ 2026 कब और कहाँ आयोजित हो रहा है?
कृषि कुंभ 2026 नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित हो रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है।
'महाविस्तार एआई' ऐप का क्या उपयोग है?
'महाविस्तार एआई' ऐप किसानों को खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध कराता है।
कृषि कुंभ में कितने किसान शामिल हुए?
कृषि कुंभ के दूसरे दिन लगभग 20,000 किसान शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में क्या प्रदर्शित किया गया?
कार्यक्रम में 14 प्रकार की एक्सपोर्ट क्वालिटी अंगूर की किस्मों और विभिन्न सब्जियों के स्टॉल लगाए गए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले