28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार: नवादा में कृषि यांत्रिकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का आगाज़, आधुनिक उपकरणों का महत्व

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार: नवादा में कृषि यांत्रिकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का आगाज़, आधुनिक उपकरणों का महत्व

सारांश

नवादा में आयोजित कृषि यांत्रिकरण मेला किसानों के लिए आधुनिक तकनीक का एक नया द्वार खोलता है। इस मेले में विभिन्न कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है, जो किसानों की आय और उत्पादन वृद्धि में सहायक हो सकते हैं।

मुख्य बातें

कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन नवादा में हुआ है।
आधुनिक कृषि यंत्रों का महत्व बढ़ रहा है।
किसान मोबाइल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कृषि यंत्रों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि हो सकती है।
किसानों को अनुदान दिया जा रहा है।

नवादा, १० मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के नवादा जिले में मंगलवार को जिला कृषि प्रक्षेत्र परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। यह आयोजन कृषि रोड मैप के अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष २०२५-२६ के लिए आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, नवादा विधानसभा की विधायक विभा देवी, गोविंदपुर विधानसभा की विधायक विनिता मेहता, तथा जिला परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि भारत विस्तार एआई भारतीय कृषि क्षेत्र में नई क्रांति ला रहा है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित प्लेटफॉर्म है, जो किसानों को उनकी अपनी भाषा में मौसम की जानकारी, मंडी भाव, कीट-रोग नियंत्रण, फसल संबंधी सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है।

उन्होंने बताया कि किसान अपने मोबाइल फोन के माध्यम से इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर कृषि से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, भारत विस्तार योजना के तहत किसान १५५२६१ नंबर पर कॉल कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं और उन्हें त्वरित समाधान भी प्राप्त होगा। जिला पदाधिकारी ने किसानों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत ९१ प्रकार के कृषि यंत्रों के वितरण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। २३ फरवरी को लॉटरी के माध्यम से १८०४ स्वीकृति पत्र जारी किए गए थे। इनमें से अब तक ७११ किसानों ने अनुदानित दर पर पंजीकृत विक्रेताओं के माध्यम से कृषि यंत्रों की खरीद कर ली है। उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि में मशीनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। कृषि यंत्रों के उपयोग से लघु एवं सीमांत किसान समय पर कृषि कार्य कर सकेंगे और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से फसलों को भी बचाया जा सकेगा। धान, गेहूं, दलहन और तेलहन के साथ-साथ गन्ना और उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। इससे उत्पादन लागत कम होगी और किसानों की आय बढ़ने की संभावना है।

जिले में कृषि यांत्रिकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को गुणवत्तापूर्ण आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। मेले में स्ट्रॉ रीपर, स्ट्रॉ बेलर, पैडी ट्रांसप्लांटर, हैप्पी सीडर, पावर टिलर, लेजर लैंड लेवलर, जीरो टिलेज मशीन, रोटावेटर, रीपर-कम-बाइंडर, मिनी राइस मिल, दाल मिल और ऑयल मिल जैसे आधुनिक कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। इन यंत्रों के उपयोग से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होने की संभावना जताई गई।

मेले के दौरान उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र, कौआकोल के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान ने विभिन्न फसलों की उन्नत खेती और जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के बारे में किसानों को जागरूक किया।

इस मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक निदेशक (रसायन), उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), सहायक निदेशक (मृदा संरक्षण), उप परियोजना निदेशक आत्मा सहित कृषि विभाग के सभी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कृषि यांत्रिकरण मेला कब आयोजित हुआ?
कृषि यांत्रिकरण मेला १० मार्च को नवादा में आयोजित हुआ।
इस मेले का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से अवगत कराना और उनके उपयोग को बढ़ावा देना है।
किसानों को किस प्रकार की जानकारी दी गई?
किसानों को मौसम, फसल संबंधी सलाह, और कीट-रोग नियंत्रण की जानकारी दी गई।
किसान किस नंबर पर समस्याएं बता सकते हैं?
किसान १५५२६१ नंबर पर कॉल कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं।
कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत क्या लाभ है?
कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत किसानों को अनुदान प्राप्त होता है, जिससे वे आधुनिक यंत्र खरीद सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले