27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एनडीए सरकार बिहार को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए तैयार है? : नितिन नवीन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एनडीए सरकार बिहार को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए तैयार है? : नितिन नवीन

सारांश

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने मोदी सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले को ऐतिहासिक बताया और विपक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने बिहार के विकास के लिए एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। जानिए इस महत्वाकांक्षी परियोजना के बारे में।

मुख्य बातें

जातिगत जनगणना को ऐतिहासिक माना जा रहा है।
एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
12,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत।
हाइब्रिड एन्युटी मॉडल का उपयोग किया जाएगा।
बिहार की सड़क सुविधाएं सुधरेंगी।

पटना, 17 जून (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में केंद्र की मोदी सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले को ऐतिहासिक बताया और विपक्ष पर तीखा हमला किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में हमेशा स्पष्टता रही है। चाहे धारा 370 का हटना हो, राम मंदिर का निर्माण हो या जातिगत जनगणना, उन्होंने हर वादा निभाया है। काम शुरू हो चुका है, जो देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने विपक्षी नेताओं को ‘बयानवीर’ करार देते हुए कहा कि कुछ लोग केवल बयानबाजी और परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल ‘जमाई आयोग’ और ‘दामाद आयोग’ जैसे परिवार केंद्रित काम करता है। एनडीए में ऐसा नहीं चलता। हम बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों को आवास, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और पाकिस्तान को करारा जवाब देकर अपने कर्मवीर होने का सबूत दिया है। बिहार सरकार दीघा से कोइलवर तक 12,000 करोड़ रुपए की लागत से एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करने जा रही है। यह परियोजना हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत होगी, जो बिहार का पहला एचएएम मॉडल प्रोजेक्ट होगा। इस योजना के तहत दीघा से जेपी गंगा मरीन ड्राइव को 4-लेन सड़क के साथ कोईलवर तक विस्तार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में इस परियोजना को लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शुरू किया गया मॉडल पूरे देश में सफल रहा है और अब बिहार भी इस मॉडल को अपनाकर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने को तैयार है। बिहार सरकार विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है, जबकि विपक्ष केवल बयानबाजी तक सीमित है। यह परियोजना बिहार के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी और राज्य के लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं प्रदान करेगी। एनडीए सरकार बिहार को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए कटिबद्ध है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यदि ये योजनाएं सही तरीके से कार्यान्वित की जाती हैं, तो बिहार की स्थिति में सुधार हो सकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जातिगत जनगणना का उद्देश्य क्या है?
जातिगत जनगणना का उद्देश्य विभिन्न जातियों के लोगों की जनसंख्या और उनके सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आंकलन करना है।
बिहार सरकार की नई परियोजना का नाम क्या है?
बिहार सरकार की नई परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत लागू किया जाएगा।
इस परियोजना से बिहार को क्या लाभ होगा?
इस परियोजना से बिहार में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध होंगी और राज्य का विकास होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले