नीमकाथाना में सूने घर से करोड़ों की चोरी, चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चुराई
सारांश
Key Takeaways
- नीमकाथाना में एक बड़े पैमाने पर चोरी हुई।
- चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चुराई।
- पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और जांच शुरू की।
- स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है।
नीमकाथाना, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान के नीमकाथाना में चोरी की एक घटना ने सभी को चौका दिया है, जहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित वार्ड नंबर 33 में हुई, जहां निवासी सुभाष चंद्र अग्रवाल के घर में चोरी की गई।
सूत्रों के अनुसार, सुभाष चंद्र अग्रवाल की पत्नी की तबीयत काफी खराब थी। 11 मार्च को उन्हें गंभीर स्थिति में नीमकाथाना के जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया था। इस दौरान, सुभाष अग्रवाल अपनी पत्नी के इलाज के लिए जयपुर चले गए, जिससे उनका घर बंद पड़ा रहा। जब सुभाष वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था।
जांच के दौरान पता चला कि चोरों ने घर की अलमारी में रखे कीमती सामान को चुरा लिया है। चोरी में शामिल सामान में सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं, जैसे चांदी की बेस, चेन, अंगूठी, पायजेब और चांदी के सिक्के। इसके साथ ही, चोर ने लगभग एक लाख रुपए की नकदी भी अपने साथ ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। इस वारदात के बाद इलाके में लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।