30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर दिलीप जायसवाल का बयान: 'वे पढ़े-लिखे युवा हैं'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर दिलीप जायसवाल का बयान: 'वे पढ़े-लिखे युवा हैं'

सारांश

निशांत कुमार ने जदयू की सदस्यता ली। मंत्री दिलीप जायसवाल ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि वे पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। साथ ही, गन्ना उद्योग के विकास पर महत्वपूर्ण सेमिनार और भारतीय क्रिकेट टीम की T20 विश्व कप में जीत पर भी चर्चा की।

मुख्य बातें

निशांत कुमार ने जदयू में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा है।
दिलीप जायसवाल ने उनका स्वागत किया है।
गन्ना उद्योग के विकास पर महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया।
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराया।
दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस के बयानों पर संदेह जताया।

पटना, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने जदयू की सदस्यता ले ली है। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि निशांत का दिल से स्वागत है। जदयू के नेता और समर्थक चाहते थे कि निशांत राजनीति में कदम रखें। अब उनका आना एक सकारात्मक बात है, क्योंकि वे शिक्षित व्यक्ति हैं। हम उनका स्वागत करते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता होता कि वे कब क्या कहते हैं। आज भारत विश्व की चौथी बड़ी आर्थिक शक्ति है। जहां 16 देश युद्ध के संकट में हैं, वहीं भारतीय लोग पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने में जुटे हैं।

गन्ना उद्योग के बारे में उन्होंने कहा कि गन्ना उद्योग विभाग ने ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिसमें देश के प्रमुख वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों, कृषि विश्वविद्यालयों के उप-कुलपतियों, किसानों, और चीनी मिल मालिकों का दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया है। मैं गन्ना उद्योग विभाग को बधाई देता हूं। इस महत्वपूर्ण सेमिनार में गन्ना उद्योग के विकास, आधुनिक तकनीक के उपयोग और किसानों तथा उद्योग के बीच समन्वय पर चर्चा हुई।

टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत पर उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। यह जीत भारतीय खेल इतिहास के स्वर्णिम युग का प्रतीक है। यह केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि हमारे खिलाड़ियों के अटूट जज्बे और मेहनत का परिणाम है। टीम इंडिया के हर सदस्य ने अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया, जिसने 140 करोड़ भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पूरी टीम इंडिया और उनके सहयोगी तंत्र के टीम वर्क और देश के प्रति समर्पण को सलाम। भारतीय क्रिकेट की यह विजय यात्रा यूं ही जारी रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि बिहार की राजनीति के लिए भी एक नया मोड़ है। दिलीप जायसवाल का बयान इस बात की पुष्टि करता है कि युवा नेताओं का राजनीति में आना सकारात्मक संकेत है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

निशांत कुमार ने कब जदयू की सदस्यता ली?
निशांत कुमार ने 9 मार्च को जदयू की सदस्यता ग्रहण की।
दिलीप जायसवाल ने निशांत कुमार के बारे में क्या कहा?
दिलीप जायसवाल ने कहा कि निशांत पढ़े-लिखे युवा हैं और उनका स्वागत है।
गन्ना उद्योग पर हुए सेमिनार में किस-किस ने भाग लिया?
सेमिनार में वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, किसान और चीनी मिल मालिकों ने भाग लिया।
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने किसे हराया?
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया।
दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष खुद नहीं जानते कि वे कब क्या कहते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले