नितिन नवीन ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा के बाद कहा, 'आशीर्वाद से बनेगा सोनार बंगाल'
सारांश
Key Takeaways
- नितिन नवीन ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा की।
- उन्होंने 'सोनार बंगाल' बनाने का आशीर्वाद मांगा।
- ममता बनर्जी की नीतियों पर सवाल उठाए।
- राज्य की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा जरूरी है।
- मतदान २३ और २९ अप्रैल को होगा।
कोलकाता, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान ऐतिहासिक दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और बंगाल समेत देश के कल्याण की प्रार्थना की।
चैत्र नवरात्र के अवसर पर मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा, "आज मुझे मां काली के दरबार में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मां हम सभी को आशीर्वाद'सोनार बंगाल' और 'विकसित बंगाल' बनाने का आशीर्वाद मांगा है।
नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक ऐसा राज्य, जिसे उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, आज बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पश्चिम बंगाल की संस्कृति ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा है, लेकिन आज यहां कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हैं जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उनकी सरकार की नीतियों को तुष्टिकरण की राजनीति बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में धार्मिक मामलों को लेकर असमानता देखने को मिल रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "आज बंगाल में सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने की अनुमति है, लेकिन मां की पूजा के लिए पंडाल लगाने के लिए हाईकोर्ट से अनुमति लेनी पड़ती है। यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।"
उन्होंने उम्मीद जताई कि मां काली के आशीर्वाद से राज्य में सकारात्मक बदलाव आएगा और बंगाल फिर से अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा 'सोनार बंगाल' और 'विकसित पश्चिम बंगाल' के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
ज्ञात हो कि राज्य की सभी २९४ विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहला चरण २३ अप्रैल को होगा, जिसमें १५२ सीटों पर मतदान किया जाएगा। दूसरा चरण २९ अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें १४२ सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव के परिणाम ४ मई को घोषित किए जाएंगे।