सुवेंदु अधिकारी का तृणमूल सरकार पर हमला: पश्चिम बंगाल के हिंदू समुदाय की स्थिति चिंताजनक

Click to start listening
सुवेंदु अधिकारी का तृणमूल सरकार पर हमला: पश्चिम बंगाल के हिंदू समुदाय की स्थिति चिंताजनक

सारांश

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर चिंताएं व्यक्त की हैं। जानिए इस विवाद की पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • सुवेंदु अधिकारी का तृणमूल सरकार पर गंभीर आरोप।
  • पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर चिंता।
  • धर्म आधारित राजनीति का प्रभाव।
  • कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना।
  • राज्य में सामाजिक समरसता की आवश्यकता।

कोलकाता, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय पीड़ित है। यहां हिंदू समाज और साधु-संतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। अधिकारी ने सरकार और पुलिस पर आरोप लगाया कि वे दूसरे पक्ष के लोगों को संरक्षण दे रहे हैं।

सुवेंदु अधिकारी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, "हम हिंदू हैं और सनातन धर्म के अनुयायी हैं। जो लोग हिंदुओं के हितों के लिए काम करेंगे, वही भविष्य में बंगाल पर राज करेंगे। यहां हिंदुओं की स्थिति चिंताजनक है। उन पर अत्याचार हो रहा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हिंदू समाज की रक्षा करे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रही है।"

उन्होंने यह भी कहा, "बंगाल का हिंदू पीड़ित है। मुख्यमंत्री के तौर पर एक हिंदू होते हुए भी, वे दूसरे धर्मों के लोगों को संरक्षण दे रही हैं। उनका यह तुष्टिकरण की राजनीति करना बेहद चिंताजनक है।"

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल में माता दुर्गा की मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है। माता के मंदिरों को ध्वस्त किया जा रहा है। हिंदू समाज और साधु-संतों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "सरकार और पुलिस मिलकर अत्याचार कर रही हैं। कई इलाकों में दंगे कराए गए और पुलिस चुप्पी साधे रही। राज्य के एक मंत्री ने भी कहा था कि शुक्रवार को दूसरे समुदाय के लोग कुछ हंगामा कर सकते हैं। इसलिए मैंने माता काली, बाबा महादेव और प्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना की कि बंगाल के हिंदू आदिवासी समाज को खुश और सुरक्षित रखें।"

इससे पहले, सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने भैरव बाबा नकुलेश्वर का अभिषेक और पूजन भी किया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 51 शक्ति पीठों में से एक कालीघाट मंदिर में माता देवी की पूजा-अर्चना के बाद, मैंने भैरव बाबा नकुलेश्वर का अभिषेक और पूजन किया। मैंने उनसे आशीर्वाद मांगा कि जगत जननी और बाबा नकुलेश्वर भैरव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और उनके जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें।"

Point of View

सुवेंदु अधिकारी के आरोप गंभीर हैं और यह दर्शाते हैं कि राजनीतिक अस्थिरता के कारण समाज में विभाजन हो रहा है। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जो राज्य की सुरक्षा और समरसता को प्रभावित कर सकता है।
NationPress
21/03/2026

Frequently Asked Questions

सुवेंदु अधिकारी ने किस सरकार पर आरोप लगाए हैं?
सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हिंदू समुदाय के प्रति असंवेदनशीलता का आरोप लगाया है।
हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर क्या चिंताएं हैं?
अधिकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज और साधु-संतों पर हमले हो रहे हैं।
क्या तृणमूल कांग्रेस की मुख्यमंत्री हिंदू हैं?
हाँ, तृणमूल कांग्रेस की मुख्यमंत्री एक हिंदू हैं, लेकिन उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है।
सुवेंदु अधिकारी ने किस मंदिर में पूजा की?
सुवेंदु अधिकारी ने कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना की।
उन्होंने किस देवी से आशीर्वाद मांगा?
उन्होंने माता काली, बाबा महादेव और प्रभु जगन्नाथ से आशीर्वाद मांगा।
Nation Press