सीएम नीतीश कुमार का बेगूसराय दौरा, औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पर जोर

Click to start listening
सीएम नीतीश कुमार का बेगूसराय दौरा, औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पर जोर

सारांश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय में 400 योजनाओं का उद्घाटन किया, जिससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। जानें इस दौरे में क्या खास रहा।

Key Takeaways

  • बिहार में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना
  • 274 करोड़ रुपए की लागत वाली 400 योजनाएँ
  • नए उद्योगों से रोजगार के अवसर
  • सीएम का विकास कार्यों पर जोर
  • स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती

बेगूसराय, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बेगूसराय का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इसी दौरान, बियाडा प्रांगण में आयोजित एक समारोह में उन्होंने बेगूसराय जिले के लिए 274 करोड़ रुपए की लागत से 400 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें से 165 करोड़ रुपए की लागत से 211 योजनाओं का उद्घाटन तथा 109 करोड़ रुपए की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों का दौरा भी किया। उन्होंने केम्प्टी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, मेडिवर्सल सिमरन, मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बेगूसराय एवं ऋषभराज (कूलप्लस प्लाटोवेयर) का उद्घाटन किया और एपिक एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर, बेगूसराय में स्थापित नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का निरीक्षण किया और वहां उत्पादित सामग्रियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा दिया जा रहा है और प्रत्येक जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हो रही है। नए उद्योगों के आगमन से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आस-पास के क्षेत्रों का विकास होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और पूर्व सरकारों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद से कानून का राज स्थापित हुआ है और हम लगातार बिहार के विकास में लगे हुए हैं। उन्होंने वर्ष 2005 से पहले के बिहार के हालात को याद करते हुए कहा कि उस समय लोग रात में घर से बाहर नहीं निकलते थे।

उन्होंने यह भी कहा कि अब बिहार में भय का माहौल नहीं है और राज्य में प्रेम, भाईचारा तथा शांति का वातावरण है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई अन्य मंत्री और अधिकारी भी उपस्थित थे।

Point of View

बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
NationPress
15/03/2026

Frequently Asked Questions

सीएम नीतीश कुमार ने बेगूसराय में कितनी योजनाओं का उद्घाटन किया?
सीएम नीतीश कुमार ने बेगूसराय में 400 योजनाओं का उद्घाटन किया।
इन योजनाओं की कुल लागत क्या है?
इन योजनाओं की कुल लागत 274 करोड़ रुपए है।
मुख्यमंत्री ने किन औद्योगिक प्रतिष्ठानों का उद्घाटन किया?
मुख्यमंत्री ने केम्प्टी बेवरेजेज, मेडिवर्सल सिमरन, और मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।
बिहार में औद्योगिक विकास का क्या महत्व है?
औद्योगिक विकास से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का विकास होगा।
मुख्यमंत्री ने किस कंपनी का उद्घाटन किया?
मुख्यमंत्री ने नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का उद्घाटन किया।
Nation Press