1 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इंजीनियर युवराज की दर्दनाक मौत से पहले का वीडियो आया है सामने?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इंजीनियर युवराज की दर्दनाक मौत से पहले का वीडियो आया है सामने?

सारांश

नोएडा के सेक्टर-150 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवराज को अपनी कार की छत पर बैठकर मदद का इंतजार करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना और वीडियो पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मुख्य बातें

युवराज की मौत से परिवार में मातम है।
वीडियो ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
बचाव प्रयासों की कमी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
बारिश के बाद का पानी खतरनाक साबित हुआ।

नोएडा, 22 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की दर्दनाक मौत से संबंधित एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने इस हादसे की भयावहता को और गहरा कर दिया है। यह वीडियो उसी दिन का बताया जा रहा है, जिस दिन युवराज की कार पानी से भरे इलाके में फंस गई थी और बाद में वह खुद कार समेत डूब गया।

वीडियो में युवराज अपनी कार की छत पर बैठे हुए नजर आते हैं, जहां उन्होंने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाई हुई है ताकि अंधेरे और पानी के बीच उनकी स्थिति स्पष्ट हो सके। वीडियो में युवराज के पिता की आवाज सुनाई देती है, जो बेटे को लगातार हिम्मत बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।

पिता उसे आश्वस्त करते हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है और वे एक और गाड़ी मंगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इस दौरान आसपास मौजूद लोग और दमकल विभाग के कर्मचारी भी युवराज को धैर्य रखने की सलाह देते नजर आते हैं।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि दमकल विभाग के कर्मचारी पानी में उतरकर हालात का जायजा लेने का प्रयास करते हैं। एक दमकलकर्मी पानी में नीचे उतरता है, लेकिन कुछ ही देर में ऊपर खींचने के लिए कहता है। वह बताता है कि नीचे काफी दलदल है और पानी की स्थिति बेहद खतरनाक है। इस पर युवराज के पिता उससे पानी की गहराई के बारे में पूछते हैं। जवाब में युवराज खुद बताता है कि पानी बहुत गहरा है और वह आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा इलाका बारिश के बाद पानी से भर गया था, जिससे सड़क और आसपास के हिस्से एक तालाब जैसी स्थिति में तब्दील हो गए थे। युवराज की कार इसी पानी में फंस गई थी। शुरुआती समय में युवराज ने समझदारी दिखाते हुए कार की छत पर बैठकर मदद का इंतजार किया, लेकिन पानी का स्तर लगातार बढ़ता रहा।

वीडियो में साफ दिखता है कि बचाव के तमाम प्रयासों के बावजूद समय पर युवराज को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका। कुछ ही देर बाद उसकी कार धीरे-धीरे पानी में और नीचे चली गई। कार के साथ ही युवराज भी पानी में डूब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से युवराज के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सामने आए वीडियो ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोग प्रशासन और संबंधित विभागों से सवाल कर रहे हैं कि आखिर समय रहते पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और पुलिस व प्रशासन इस हादसे के हर पहलू की पड़ताल कर रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

ताकि भविष्य में किसी और को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।
RashtraPress
1 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युवराज की मौत कैसे हुई?
युवराज की मौत तब हुई जब उनकी कार पानी में फंस गई और वह डूब गए।
इस घटना का वीडियो कब सामने आया?
यह वीडियो उसी दिन का है जब युवराज की कार पानी में फंसी थी।
क्या बचाव प्रयास किए गए थे?
हां, दमकल विभाग के कर्मचारी और आसपास के लोग युवराज को बचाने के प्रयास कर रहे थे।
परिवार की प्रतिक्रिया क्या थी?
परिवार में इस घटना के बाद गहरा शोक है।
क्या प्रशासन ने कोई कार्रवाई की है?
मामले की जांच की जा रही है और प्रशासन इस हादसे के हर पहलू की पड़ताल कर रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले