30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 252 करोड़ ड्रग्स केस में ओरी का पहनावा ईमानदारी दर्शाने का तरीका है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 252 करोड़ ड्रग्स केस में ओरी का पहनावा ईमानदारी दर्शाने का तरीका है?

सारांश

सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्तित्व ओरी ने 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस में पूछताछ के दौरान अपने पहनावे को अपनी ईमानदारी के प्रतीक के रूप में पेश किया। क्या उनका यह पहनावा सच में उनके विचारों का प्रतिनिधित्व करता है?

मुख्य बातें

ओरी ने अपने कपड़ों के माध्यम से ईमानदारी का संदेश दिया।
252 करोड़ रुपये का ड्रग्स केस समाज में गंभीरता को दर्शाता है।
पुलिस अब मेफेड्रोन के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

मुंबई, 30 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवत्रामणि है, हाल ही में 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस के चलते चर्चा में हैं। एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनएसी) ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, इस दौरान उनके पहनावे ने सबका ध्यान खींचा।

ओरी ने इस बारे में बताया कि उनके कपड़े फैशन या ध्यान आकर्षित करने के लिए नहीं थे, बल्कि यह उनकी ईमानदारी और स्पष्टता को दिखाने का एक साधन था।

राष्ट्र प्रेस के साथ बातचीत में ओरी ने कहा, ''मैंने अपने कपड़े का चुनाव बहुत सोच-समझकर किया था। मैंने मेरे गुरु द्वारा भेजा गया काला धागा भी पहन रखा था। पूछताछ के दौरान मेरा पहनावा मेरी ईमानदारी और सच्चाई को दर्शाता है।''

उन्होंने राष्ट्र प्रेस के साथ कुछ यादें साझा कीं। ओरी ने कहा, "जब मैं 'बिग बॉस' में था, तब सलमान खान ने मुझे सलाह दी थी कि इतना फेम शायद दोबारा नहीं मिलेगा, इसलिए जब फेम कम हो जाए तो कभी भी अटेंशन पाने के लिए पागलपन मत करना। हमेशा गरिमापूर्ण बने रहो। मैंने इस बात की गांठ बांध ली और अब जब यह ड्रग्स से जुड़ी खबरें सामने आईं, तो फिर से थोड़ी प्रसिद्धि का अहसास हुआ। हालांकि, यह प्रसिद्धि गलत कारणों से आई थी, लेकिन मैंने इसका भी अनुभव लिया।"

26 नवंबर को ओरी ने एंटी-नारकोटिक्स सेल के घाटकोपर कार्यालय में अपना बयान दर्ज करवाया था।

252 करोड़ रुपये का ड्रग्स मामला पिछले साल मार्च से शुरू हुआ। महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस ने मेफेड्रोन ड्रग्स बनाने की एक अवैध फैक्ट्री को पकड़ा था। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत विदेशी बाजार में करीब 252 करोड़ रुपये थी।

जांच में पता चला कि फैक्ट्री के मालिक मुख्य आरोपी सुहैल शेख और ताहिर डोला हैं। दोनों भारत और विदेशों में रेव पार्टियां आयोजित करते थे। इन पार्टियों में यही मेफेड्रोन और अन्य नशीले पदार्थ सप्लाई किए जाते थे। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को ढूंढने में जुटी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हमारे समाज में ईमानदारी और पारदर्शिता की आवश्यकता को भी दर्शाता है। ओरी का पहनावा एक संदेश है कि ऐसे कठिन समय में भी हमें अपने मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

252 करोड़ का ड्रग्स केस क्या है?
यह मामला महाराष्ट्र में एक अवैध फैक्ट्री द्वारा बनाए गए मेफेड्रोन ड्रग्स से संबंधित है, जिसकी कीमत करीब 252 करोड़ रुपये है।
ओरी का पहनावा क्यों चर्चा में है?
ओरी का कहना है कि उनका पहनावा उनकी ईमानदारी और स्पष्टता को दर्शाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले