26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पश्चिम बंगाल में करंट लगने से लोगों की मौत पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने सवाल उठाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पश्चिम बंगाल में करंट लगने से लोगों की मौत पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने सवाल उठाया?

सारांश

पश्चिम बंगाल में करंट लगने से हुई मौतों पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकार की तैयारियों को असमर्थ बताया और इसे नागरिकों के साथ विश्वासघात करार दिया। क्या ममता बनर्जी अपने प्रशासन की विफलताओं को छिपा रही हैं?

मुख्य बातें

पश्चिम बंगाल में करंट लगने से कई लोगों की मौत भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए सरकार की तैयारी को अपर्याप्त करार दिया गया सीईएससी पर आरोप और प्रशासन की नाकामियों की चर्चा हुई तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई गई

कोलकाता, २४ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और जलभराव के बीच करंट लगने से कुछ लोगों की मौत पर सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने इस विषय पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने सरकार की तैयारियों को अपर्याप्त बताते हुए इसे नागरिकों के साथ विश्वासघात करार दिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ झूठ बोलती हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई सामान्य व्यक्ति उनके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज होती है। लेकिन, इस घटना में जहां लोगों की करंट लगने से मौत हो जाती है, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता। वे बस सारा दोष सीईएससी पर डाल देते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीईएससी पर दोष मढ़ती हैं, और सीईएससी नगर निगम पर आरोप लगाता है। मैंने बस यह पूछना चाहा कि सीईएससी के मालिक और मेयर पर एफआईआर क्यों नहीं हुई?

उन्होंने आरोप लगाया कि मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद, ममता बनर्जी और उनका प्रशासन दुर्गा पूजा के उद्घाटन में व्यस्त थे, जिसके कारण आपदा की स्थिति से निपटने के लिए उचित तैयारी नहीं की गई।

सिंह ने यह भी कहा कि प्रशासन सीईएससी लिमिटेड के मालिक के खिलाफ एफआईआर नहीं करेगा, क्योंकि उनकी समूह कंपनियों ने चुनावी बॉंड के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस को सैकड़ों करोड़ रुपये का दान दिया है।

उन्होंने कहा कि यह जानकारी सार्वजनिक है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने ममता बनर्जी पर अपनी नाकामियों को छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इस स्थिति के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और डीवीसी को दोषी ठहराया है।

सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि भगवान का शुक्र है कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को इसमें शामिल नहीं किया।

अर्जुन सिंह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी का असली चेहरा देख लिया है और सही समय पर इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों एक जैसे लोग हैं। दोनों क्या कहते हैं, इस पर ज्यादा चर्चा करने लायक नहीं है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जनता को इस संकट में सही जानकारी और सुरक्षा प्रदान करना ही प्राथमिकता होनी चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पश्चिम बंगाल में करंट लगने से कितने लोगों की मौत हुई?
पश्चिम बंगाल में करंट लगने के कारण कई लोगों की मौत हुई है, लेकिन सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने क्या आरोप लगाए?
अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी की सरकार पर तैयारियों की कमी और नागरिकों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया।
क्या ममता बनर्जी ने सीईएससी पर आरोप लगाया?
जी हां, ममता बनर्जी ने सीईएससी पर आरोप लगाया, लेकिन अर्जुन सिंह ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारी से बचने के लिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले