31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन की जीत होगी?: सुरेंद्र राजपूत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन की जीत होगी?: सुरेंद्र राजपूत

सारांश

क्या पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत निश्चित है? कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सुरक्षा की लापरवाही के मामलों को उजागर किया है। जानें इस महत्वपूर्ण राजनीतिक बयान के पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

इंडिया गठबंधन की जीत का दावा भाजपा पर वोट चोरी का आरोप गोवा नाइटक्लब आग की लापरवाही मुआवजे की मांग निरंतर राजनीतिक बयानबाजी

लखनऊ, ८ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह दावा किया है कि वहां इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।

लखनऊ में राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से वोटों की चोरी की है और चुनाव आयोग को अपने इशारों पर चलाया है, वह सबने बिहार विधानसभा चुनाव में देखा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की दाल नहीं गलने वाली है, और इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

सुरेंद्र राजपूत ने आगे कहा कि वंदे मातरम का विरोध भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया है। हम वंदे मातरम गाने वाले लोग हैं, और इसके नाम पर वोट लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जय हिंद का नारा रोकने का भी काम किया है। भाजपा के कुछ कहने से सब कुछ सच नहीं हो जाता है।

गोवा में नाइटक्लब में आग लगने की घटना पर राजपूत ने कहा कि यह एक बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि नाइटक्लब के पास फायर एनओसी नहीं था और गोवा में भाजपा की डबल या ट्रिपल-इंजन सरकार सत्ता में है। क्या सरकार लोगों को मरने का लाइसेंस देती है? बिना फायर सेफ्टी के क्लब कैसे संचालित हो रहा था?

उन्होंने कहा कि इस नरसंहार के पीछे सरकार की लापरवाही है और इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। भाजपा की सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए। इस घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, उन्हें कम से कम २ करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए। भाजपा की सरकार में इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं और सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना होगा कि ये बयान किस हद तक जनता के मन में प्रभाव डालेंगे।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सुरेंद्र राजपूत का दावा सही है?
सुरेंद्र राजपूत का दावा चुनावों में राजनीतिक स्थिति पर निर्भर करेगा।
भाजपा के खिलाफ सुरेंद्र राजपूत ने क्या आरोप लगाए हैं?
उन्होंने भाजपा पर वोटों की चोरी और सुरक्षा की लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले